मई 2025 की ORMAX Stars India लिस्ट में जानें देश के 10 सबसे चहेते मेल फिल्म स्टार्स के नाम। प्रभास नंबर 1 पर, शाहरुख खान तीसरे और सलमान खान 10वें स्थान पर। आमिर खान लिस्ट से बाहर। पूरी लिस्ट देखें!

मुंबई. स्टार समाचार वेब
मई 2025 की ORMAX Stars India की सूची ने देश के सबसे पसंदीदा पुरुष फिल्म सितारों का खुलासा किया है, जिसमें साउथ और बॉलीवुड दोनों के बड़े नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'सितारे ज़मीन पर' जैसी बेहतरीन फिल्म देने के बावजूद आमिर खान का नाम सूची में नहीं हैं। पहले पायदान पर नाम साउथ सुपर स्टार प्रभास का है। 10वें नंबर पर बॉलीपुड स्टार सलमान खान का नाम है। शाहरूख खान तीसरे नंबर हैं।
चलिए बताते हैं टॉप टेन में कौन रहे सितारे...
1. प्रभास
साउथ के सुपरस्टार प्रभास इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अपनी दमदार एक्शन फिल्मों और बेहद साधारण व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले प्रभास ने 'बाहुबली', 'साहो' और 'सालार' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से लाखों दिलों को जीता है। जब वे स्क्रीन पर आते हैं, तो दर्शक तालियों और सीटियों से सिनेमाघरों को गुंजायमान कर देते हैं। एक्शन हो या इमोशनल सीन, प्रभास हर किरदार को बखूबी निभाते हुए उसमें जान डाल देते हैं।
2. विजय
दूसरे नंबर पर साउथ के सुपरस्टार विजय हैं। वे अपनी शानदार डायलॉग डिलीवरी और डांसिंग स्किल्स से सबका दिल जीत लेते हैं। विजय अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को दमदार तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में उनकी एक्टिंग का जादू छाया हुआ है।
3. शाहरुख खान
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान तीसरे स्थान पर हैं। रोमांस और इमोशंस के जादूगर शाहरुख ने लंबे समय से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है। अपनी दमदार एक्टिंग और खास अंदाज से वे फिल्म में एक नया रंग भर देते हैं, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आता है। यही जादू उन्हें इतने सालों से हिंदी सिनेमा का बादशाह बनाए हुए है।
4. अल्लू अर्जुन
साउथ के 'स्टाइलिश स्टार' अल्लू अर्जुन चौथे नंबर पर हैं। अल्लू अर्जुन अपनी डांसिंग के अलावा अपने जबरदस्त स्टाइल के लिए मशहूर हैं और हर फिल्म में एक अनूठा अंदाज पेश करते हैं। उनकी फिल्में दमदार एक्शन से भरी होती हैं, जो दर्शकों को थिएटर तक खींच लाती हैं।
5. अजित कुमार
पांचवें नंबर पर अजित कुमार हैं। वे अपनी साधारण जीवनशैली और दमदार ऑन-स्क्रीन अंदाज से सभी के चहेते बने हुए हैं। उनकी एक्शन से भरपूर फिल्में दर्शकों में जोश भर देती हैं।
6. महेश बाबू
छठे स्थान पर साउथ के महेश बाबू हैं। अपनी क्यूट स्माइल और दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले महेश बाबू रोमांस, इमोशंस और एक्शन तीनों में समान रूप से प्रभावशाली हैं और हर फिल्म में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
7. जूनियर एनटीआर
सातवें स्थान पर जूनियर एनटीआर हैं। वे साउथ की फिल्मों में इमोशन और एक्शन का जबरदस्त मेल पेश करने वाले सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में दर्शकों में उत्साह भर देती हैं। वे हर बार अपनी फिल्मों में एक दमदार और चमकते अंदाज में लौटते हैं। उनकी फिल्म 'RRR' में भी लोगों ने उन्हें और उनके किरदार को खूब पसंद किया था।
8. राम चरण
राम चरण इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। वे जिस भी रोल में आते हैं, उसमें पूरी जान लगाकर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं और फिल्म को एक नए स्तर पर ले जाते हैं।
9. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार नौवें स्थान पर हैं। वे अपनी फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करते रहते हैं। वे साल में कई फिल्में करते हैं और फैंस उनकी फिल्मों को पसंद भी करते हैं। अक्षय हर जॉनर में दमदार अंदाज पेश करने के लिए मशहूर हैं।
10. सलमान खान
दसवें नंबर पर बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान हैं। वे अपनी मजबूत इमेज और जबरदस्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दर्शक उनके जबरदस्त एक्शन सीन्स और डायलॉग डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। 20वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 56 करोड़ के पार। जानिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा अपडेट।
अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा अभिनेता ने और कैसा है दोनों का रिश्ता।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट! जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए और दर्शकों को कैसी लगी अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म
पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मंगेतर और बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप। कंगना रनौत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।