पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पन्ना। स्टार समाचार वेब
पन्ना जिले से वन्यजीव संरक्षण को झकझोर देने वाली एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। गिद्धों के संरक्षण और उनकी बढ़ती संख्या के लिए देशभर में खास पहचान बना चुके पन्ना में एक साथ आठ दुर्लभ गिद्धों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि किसी सियार की जहरीले पदार्थ से मौत हुई थी और उसके शव को खाने के बाद ये गिद्ध भी जहर का शिकार हो गए। फिलहाल वन विभाग ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और विसरा सैंपल प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
यह पूरी घटना पन्ना उत्तर वन मंडल के वन परिक्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ीखेरा गांव की है। स्थानीय किसान राम स्नेही प्रजापति के खेत में एक साथ आठ गिद्धों और एक सियार के मृत मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि करीब एक सप्ताह पहले किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से उस सियार की मौत हुई होगी। झाड़ियों में छिपा होने के कारण सियार का शव किसी की नजर में नहीं आया। इसके बाद भोजन की तलाश में वहां पहुंचे गिद्धों के झुंड ने उस मृत सियार को खा लिया, जिसके चलते जहरीले मांस के गंभीर असर से एक-एक कर आठों गिद्धों की मौत हो गई। हालांकि, वन विभाग का स्पष्ट कहना है कि इन मौतों के असली कारणों का आधिकारिक खुलासा लैब रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, रेंजर राहुल शाक्यवार और पूरा वन अमला घटनास्थल पर मुस्तैद नजर आया। अधिकारियों ने सभी मृत गिद्धों और सियार के अवशेषों का विसरा सुरक्षित करते हुए उसे विस्तृत जांच के लिए सागर और जबलपुर की प्रयोगशालाओं में भेज दिया है। इसके साथ ही, वन विभाग की टीमें आसपास के पूरे इलाके की गहन तलाशी ले रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस जहरीले हादसे की चपेट में कोई अन्य वन्यजीव तो नहीं आया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।