पन्ना टाइगर रिजर्व में एक वयस्क बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जबकि रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव मिला। दोनों मामलों की जांच जारी है और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

हाईलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ कोर क्षेत्र में शनिवार को एक वयस्क नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल बाघ की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर जहर से मौत की आशंका जताई जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे स्वयं दुर्गम क्षेत्र में स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाघ का शव सुरक्षित मिला है और प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सूत्रों के अनुसार मृत बाघ के शव के पास एक भैंस का शव भी मिला है।
बताया जा रहा है कि बाघ ने भैंस का शिकार किया था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि भैंस के शव में किसी ने जहर मिला दिया हो, जिसे खाने के बाद बाघ की मौत हो गई। हालांकि वन विभाग ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद वन विभाग ने नियमानुसार पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। लगातार वन्यजीवों के शिकार और बाघों की संदिग्ध मौतों की घटनाओं ने पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
रेलवे ट्रैक पर मृत मिला वयस्क तेंदुआ
दक्षिण वनमंडल पन्ना के रैपुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत रतनगांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक वयस्क तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी रेलवे के ट्रैक अनुरक्षण कर्मियों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पड़ताल की जा रही है। वन विभाग की टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया।
साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों और रेलवे ट्रैक अनुरक्षण कर्मियों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की भी सहायता ली गई, जिसने घटनास्थल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। वन अधिकारियों के अनुसार अब तक मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर तेंदुए की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत होती है। हालांकि, किसी भी अन्य संभावना से इनकार नहीं किया गया है और सभी पहलुओं की जांच जारी है। वन विभाग ने बताया कि नियमानुसार पंचनामा, पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद वन विभाग रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण विवाद गहराया। विधानसभा सत्र के पहले दिन ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन। जानें क्या है 27% आरक्षण और 13% होल्ड का पूरा मामला।
मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से व्यापक बारिश न होने से वर्षा का घाटा 16% तक पहुंच गया है। 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कब तक राहत की उम्मीद जताई है।
समर्थन मूल्य पर खरीदे धान की कस्टम मिलिंग के बाद एफसीआई में चावल जमा कराने की प्रक्रिया पर मिल संचालकों ने अतिरिक्त स्टैकिंग भुगतान के आरोप लगाए। उन्होंने पारदर्शिता, नियमों की स्पष्टता और वित्तीय ऑडिट की मांग की।
चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, मंदाकिनी घाट और सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। अधूरे निर्माण से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जबकि गुणवत्ता और कार्य प्रगति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को प्रतिदिन मिलने वाली कई कॉल फर्जी साबित हो रही हैं। अधिकारियों ने चेताया कि झूठी सूचनाएं वास्तविक आपात स्थितियों में राहत कार्य में देरी और जोखिम बढ़ा सकती हैं।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में परीक्षा के दौरान सीनियर छात्रों की जगह जूनियरों के बैठने का मामला सामने आया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को डिबार किया, जबकि प्रभारी डीन ने अटेंडेंस कम होने और कार्रवाई किए जाने की बात कही।
रीवा की चोरहटा पुलिस ने प्रयागराज से लाई जा रही 1052 शीशी कोडिनयुक्त नशीली कफ सिरप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।
सिंगरौली में शासकीय भूमि अतिक्रमण मामले में सिविल जेल भेजे जाने पर ग्रामीण ने एसडीएम न्यायालय में गंभीर आरोप लगाए। प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप बताया।
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होने पर नवंबर तक रेल सेवा शुरू हो सकती है। रेलवे स्टेशन, पटरियों और पुलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक वयस्क बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जबकि रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव मिला। दोनों मामलों की जांच जारी है और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह