सतना जिले की ग्राम पंचायत पैपखरा में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य को गांव के ही कुछ दबंगों ने रोक दिया। PWD की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश है। विधायक विक्रम सिंह विक्की द्वारा स्वीकृत इस सड़क को लेकर अब अनशन की चेतावनी दी गई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक तरफ जिले में सड़कें न होने पर लोग धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां सड़क सवीकृत होने के बावजूद लोग बनने नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के रामपुर बाघेलान की ग्राम पंचायत पैपखरा में सामने आया है जिसमें दबंगों ने सड़क का निर्माण रोक रखा है। बताया जाता है कि क्षेत्र के लिए स्थानीय विधायक विक्रम सिंह विक्की द्वारा डामरीकरण सड़क स्वीकृत कराई थी, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क का निर्माण कार्य जारी था मगर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा शासकीय आरजी पर सड़क निर्माण का कार्य अवरुद्ध कर दिया जिसकी शिकायत विधायक से भी की गई है।
गुणवत्ता पर भी सवाल
एक तो कुछ लोगों की वजह से सड़क का निर्माण कार्य रूक गया है ऊपर से सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उइ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कहा है कि वह सड़क गुणवत्ता विहीन बनाई गई है जिसकी उच्च स्तरीय जांच भी कराई जानी चाहिए। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्य प्रारंभ भी कराया था मगर उसके दूसरे दिन दबंगों ने सड़क निर्माण का कार्य पुन: बन्द कर दिया देखा जाए कि ग्राम पैपखरा के आदिवासी बस्ती और पंडितान टोला में10 -10 फिट सड़क निर्माण न होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विधायक ने स्वीकृत कराई थी सड़क
सड़क निर्माण का कार्य अवरुद्ध होने की शिकायत ग्रामीणों ने रामपुर बघेलान विधायक से की है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पैपखरा में डामरीकरण सड़क की मंजूरी क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह विक्की ने दिलवाई थी।
अनशन की चेतावनी
सड़क निर्माण में आ रही बाधा से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अगर विभागीय अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया तो वे अनशन - प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे और जिसके जवाबदार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी होंगे।
पंचायत ने सीमांकन के लिए लिखा पत्र
ग्राम पंचायत पैपखरा में निर्माणाधीन जिस डामरीकृत सड़क का निर्माण कार्य रोका गया है उससे लगभग दस गांव की आबादी प्रभावित हो रही है। यही सड़क इन गांवों से जुड़े लोगों के स्कूल और अस्पताल तक जाने का रास्ता है जो कि अवरुद्ध हो रहा है। ग्राम पंचायत की सरपंच गीता रावत ने नायब तहसीलदार वृत्त मौहारी कटरा तहसील रामपुर बाघेलान को पत्र लिखकर सरकारी आराजी 156/321 का सीमांकन कराए जाने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।