प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचित पीएम के रूप में 4399 दिन पूरे कर जवाहरलाल नेहरू से आगे निकले, भारत मंडपम में NDA नेताओं ने दी बधाई।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि और एनडीए (NDA) सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में एक भव्य एनडीए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भाजपा और सहयोगी दलों द्वारा शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने खड़े होकर और तालियां बजाकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।
कैबिनेट ने पारित किया विशेष प्रस्ताव: एनडीए बैठक से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सभी मंत्रियों ने सर्वसम्मति से एक विशेष बधाई प्रस्ताव पारित किया और खड़े होकर तालियां बजाते हुए प्रधानमंत्री को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

बैठक के बाद एक बेहद अनौपचारिक और आत्मीय नजारा देखने को मिला, जब पीएम मोदी और एनडीए के तमाम नेताओं ने एक साथ बैठकर झालमुड़ी खाई। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद अपने हाथों से प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी परोसी। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2026 में बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी, जिसका दुकानदार के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था।
अक्सर कार्यकाल को लेकर असमंजस रहता है, लेकिन 'निर्वाचित प्रधानमंत्री' के तौर पर पीएम मोदी अब शीर्ष पर हैं-
पंडित नेहरू का गैर-निर्वाचित कार्यकाल: 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू को सीधे प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक (कुल 1,732 दिन) बिना चुनाव के (अंतरिम सरकार के) पीएम रहे।
नेहरू का निर्वाचित कार्यकाल: 1952 में देश के पहले आम चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आई और संसदीय दल ने नेहरू को नेता चुना। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक कुल 4,398 दिन का रहा।
पीएम मोदी का रिकॉर्ड: नरेंद्र मोदी 2014, 2019 और फिर 2024 में पूर्ण बहुमत और गठबंधन के साथ लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए हैं। निर्वाचित पीएम के तौर पर उनके आज 4,399 दिन पूरे हो गए हैं, जो नेहरू के निर्वाचित कार्यकाल से एक दिन अधिक है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) शुरू कर दी है। अब मात्र 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जानें इसके कारण, नियम और उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई।
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।