NEET री-एग्जाम के दिन पीएम मोदी ने छात्रों की सुविधा के लिए वीवीआईपी प्रोटोकॉल तोड़कर 45 मिनट एयरपोर्ट पर रुकने का निर्णय लिया।

NEET री-एग्जाम के दौरान देश के लाखों परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय निर्णय लिया। रविवार को प्रधानमंत्री ने अपने वीवीआईपी प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता दी, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
घटनाक्रम के अनुसार, रविवार दोपहर 1:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। सामान्यतः वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत उन्हें तुरंत अपने आवास के लिए निकलना था, जिससे दिल्ली की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक सुरक्षा कारणों से रोक दिया जाता। हालांकि, दोपहर 2:00 बजे से नीट की परीक्षा शुरू होनी थी और हजारों छात्र अपने केंद्रों की ओर बढ़ रहे थे। छात्रों की सालभर की मेहनत को ध्यान में रखते हुए, पीएम मोदी ने 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही रुकना बेहतर समझा। उनके इस फैसले से सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं बनी और परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सके।
इस बार की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में देश-विदेश के कुल 22.79 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। एमबीबीएस की सीमित सीटों के कारण प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों सहित कुल 5,000 से अधिक केंद्रों पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मिली जानकारी के अनुसार, इस महा-परीक्षा को संचालित करने के लिए 2 लाख से अधिक कर्मचारी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर हाई-टेक सीसीटीवी निगरानी, जैमर और अत्याधुनिक बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है ताकि 'डमी कैंडिडेट' या किसी भी तरह के फर्जीवाड़े की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।