अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। 1 घंटे चली इस रणनीतिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा हुई और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला।

विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले पीएम से मिले
मुलाकात के निकाले जा रहे रणनीतिक मायने
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने भारत दौरे के तहत राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की आगामी बैठक से ठीक पहले हुई इस मुलाकात के कई बड़े रणनीतिक और राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद मार्को रुबियो का यह पहला भारत दौरा है।
प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच करीब एक घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक चली। इस महत्वपूर्ण रणनीतिक मंथन के दौरान भारत और अमेरिका के बीच सुरक्षा, द्विपक्षीय व्यापार, डिफेंस पार्टनरशिप और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (नई तकनीक) जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। फरवरी 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात के बाद यह दोनों देशों के बीच पहली सबसे बड़ी उच्चस्तरीय बैठक है।
इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया। इस आमंत्रण को दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों और भविष्य के साझा विजन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात और रणनीतिक वार्ता पूरी करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों का रुख करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे कोलकाता, जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संस्थानों और प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद 26 तारीख को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेकर वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें..
ईरान संकट के बीच अमेरिका का भारत को बड़ा ऑफर, मार्को रूबियो बोले- जितना चाहें उतना तेल खरीदें

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को सौंपने की मंजूरी दी। जानिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन और MSMEs को मिलने वाले फायदों के बारे में।
कांग्रेस नेताओं द्वारा जाति जनगणना 2027 के फॉर्मेट पर जताई गई आपत्तियों, 40 नए सवालों, डिजिटल प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ें।
अपनी बेबाक बोली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- वे अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करते थे और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई है। यौन शोषण के केस में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जेल से निकलने के बाद वह रोहतक से सीधा सिरसा पहुंचेगा।
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।