प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है। वहीं, सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।

सीजेपी का धरना
पीएम, विपक्ष् और कॉकरोज के बयान
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) की अगुवाई में चल रहे प्रदर्शन और पेपर लीक के मुद्दों पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शे जाने की चेतावनी देते हुए कड़े कदम उठाने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाने और मामलों को तुरंत सुलझाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। पीएम ने इसे विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया है।
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद भी विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ऐलान किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जंतर-मंतर पर इसी तरह जारी रहेगा। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रानका ने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में युवा जोश और पक्के इरादे के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, सरकार के रुख को लेकर लोगों का गुस्सा और गहरा होता जा रहा है।
प्रधानमंत्री के बयान और सरकार की कार्यप्रणाली पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तंज कसते हुए कहा, “हमेशा देर कर देता हूं मैं हर काम करने में…”।
वहीं, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि क्या यह देश का पहला पेपर लीक था? उन्होंने पूछा कि मौजूदा कार्यकाल में अब तक कितने पेपर लीक हुए हैं और कितनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई या सजा हुई है, सरकार को इस पर श्वेत पत्र (White Paper) लाना चाहिए। जेपी नड्डा द्वारा विपक्षी दलों के कार्यकाल का हवाला दिए जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जनता मौजूदा सत्ता से जवाब मांग रही है, क्योंकि लोकतंत्र में शासक जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के संघर्ष का समर्थन करते हुए सरकार के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें....
अन्ना हजारे ने नीट और छात्रों के समर्थन में रखा मौन, पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रधान मांगा इस्तीफा
जंतर-मंतर : सरकार बोली- चार बार दिए ऑफर, CJP बोली- घर या दफ्तर नहीं जाएंगे

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत। एलजी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड।