सतना जिला पंचायत की सामान्य सभा में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाया। पीएमजीएसवाई के महाप्रबंधक पर जर्जर सड़कों और अधूरे कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए, साथ ही शीघ्र कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला पंचायत के सामान्य सम्मिलन में शुक्रवार को सड़क व बिजली का मुद्दा छाया रहा। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, हरीशकांत त्रिपाठी, देवदत्त सोनी, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, एकता अनूप सिंह एवं रितेश त्रिपाठी ने सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया। जबकि जिला पंचायत सदस्य आरती चौधरी ने पवइया गांव में कई महीनों से बिजली न होने की बात कही। उन्होंने किसानों को खेती के लिए रात की बजाय दिन मे ंबिजली देने की मांग की। पीएमजीएसवाई के प्रतिवेदन में सभी सदस्यों का आरोप रहा कि रोड बहुत ही जर्जर हालत में है। उनका शीघ्र मरम्मती कराया जाए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह द्वारा बताया गया कि कई रोड ऐसी है जिनको बने दो वर्ष भी नहीं हुआ है और जर्जर हालत में है। जैसे मौहरी कटरा, से बारा,एकता सिंह भी द्वारा बताया गया कि चकदही से गौहारी, काम ही चालू नहीं हो रहा। बहुत समय से रोड खन दी गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह द्वारा कहा गया कि यदि शीघ्र कार्य नहीं हुआ तो आगामी बैठक में जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
दो वर्ष की खरीदी की मांगी जानकारी
बैइक में ईई पीएचई द्वारा बताया गया कि 12 हैंड पंप है 9 चल रहे है 3 में सुधार योग्य है। इस पर जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि मोटर कितनी खरीदी गई है उसकी जानकारी दो वर्षों की जनपद पंचायत मझगावा के साथ साथ पूरे जिले की उपलब्ध कराए। विधायक मद ,पी एच ई ,से कितने बोर कहां- कहां हुए तीन वर्षों कि जानकारी उपलब्ध कराए । ईई आर ई एस श्री केरकेट्टा द्वारा पालन प्रतिवेदन अमृत सरोवर भरहुत जनपद पंचायत उचेहरा की जांच रिपोर्ट सहायक यंत्री मधु बागरी द्वारा सदन को उपलब्ध कराई गई। बैठक में बताया गया कि 567 जर्जर विद्यालय भवन,33 के मरम्मत की स्वीकृत मिली है।
ये रहे मौजूद
बैठक मेंजिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार,सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य व संचार संकर्म सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ,सहकारिता समिति के सभापति रमाशंकर पयासी, हरीश कांत त्रिपाठी , जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह ,देवदत्त सोनी ,श्रीधर उर्मलिया,महेंद्र सिंह ,तारा विजय पटेल , पूजा गुप्ता ,लक्ष्मी मवासी,आरती चौधरी, जान्हवी यादव , विधायक प्रतिनिधि सतना रितेश त्रिपाठी,विधायक प्रतिनिधि मैहर आत्मप्रकाश चतुर्वेदी,गौरव शर्मा,एपीओ शिवरतन सिंह, सीपी तिवारी,आशीष द्विवेदी भारती दीक्षित,बद्री प्रसाद, केरकेट्टा, डीईओ कंचन श्रीवास्तव, डीपीओ राजीव सिंह,आदि विभिन्न विभागों केअधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।