वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर मिश्र की पावर गैलरी में पढ़िए उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, विंध्य की राजनीतिक हलचल, सत्ता-विपक्ष की चर्चित नजदीकियां और एक सरकारी बैठक में शुगर जांच से जुड़े दिलचस्प राजनीतिक किस्से।

हाइलाइट्स:
दतिया का पावर कट, सियासी गलियारों में छाई बधाई की धुंध
उप चुनाव में सत्ताधारी दल ने वो करंट दौड़ाया है जिसके झटके दूर-दूर के सियासी ट्रांसफार्मरों में महसूस किए जा रहे हैं। इस पूरे सियासी भूचाल के बीच सबसे मजेदार नजारा विंध्य की कुछ खास सीटों पर देखने को मिल रहा है। माननीय के दफ्तरों में अचानक चहल-पहल बढ़ गई है। समर्थक अब उन्हें फूलों का गुलदस्ता दे रहे हैं और माननीय मुस्कुराते हुए एडवांस में ही बधाइयां समेट रहे हैं। नेताजी भी सोच रहे हैं कि समर्थक इतनी शिद्दत से बधाई-बधाई खेल रहे हैं तो भला मना क्या करना, क्या पता किसकी जुबान पर सरस्वती बैठी हो। चर्चा गरम है कि उपचुनाव संपन्न होते ही मंत्रिमंडल का पिटारा खुलेगा, अब इस पिटारे से किसे लाल बत्ती मिलेगी या किसका पत्ता कटेगा यह तो सिर्फ मुखियाजी की पॉकेट डायरी ही जानती है। यह एडवांस शुभकामनाएं कितनी कारगर साबित होंगी यह तो वक्त बताएगा फिलहाल तो सियासी पारा हाई है और हर कोई इसी जुगत में है कि ख्याली पुलाव सचमुच मंत्री पद के लड्डू में बदल जाए।
माननीय का अनोखा पॉलिटिकल बैलेंस
रीवा की राजनीति भी बड़ी कमाल की है, यहां समय के साथ विचारधाराएं बदल जाती हैं। हाथों के झण्डे बदल जाते हैं, गूंजते हुए नारे बदल जाते हैं लेकिन पर्दे के पीछे की दोस्ती का सीवर कनेक्शन कभी नहीं बदलता। राजनीति के गलियारे में दबी जुबान से चर्चा है कि माननीय का आधा दिल आज भी कांग्रेस के लिए धड़कता है। सूत्र तो यहां तक फुसफुसाते हैं कि विपक्ष के साथ उनकी यह भीतरखानी ट्यूनिंग इतनी जबरदस्त है कि सत्ता पक्ष में रहकर भी वह विपक्षी खेमे के पालनहार बने नजर आते हैं। शहर सरकार में दोनों पार्टियां एक-दूसरे की धुर विरोधी हैं लेकिन दोनों माननीयों के बीच की यारी इतनी गहरी है कि लगता है यहां लोकतंत्र नहीं बल्कि दोस्ती की कोई प्राचीन कसम निभाई जा रही है। यह कैसा विपक्ष और कैसा सत्ता पक्ष जहां जनता की बुनियादी समस्याओं पर बहस और हंगामे कम तथा भीतरखाने आपसी सामंजस्य ज्यादा दिखाई देता है। जब माननीय का आधा दिल विपक्ष के साथ ही धड़क रहा है तो फिर जनता की आवाज सदन में उठाएगा कौन। अब इस दिल की अदला बदली और पर्दे के पीछे के सच की गहराई कितनी है यह तो माननीय ही जानें लेकिन शहर की हवाओं में इस समय यह चर्चा टॉप ट्रेडिंग पर है।
जब बड़े हुक्मरान ने नपवा दी 'शुगर'
सरकारी बैठकों में अमूमन फाइलों का दम घुटता है लेकिन यहां तो साहब लोगों का सिस्टम ही चेंज हो गया है। दरअसल इलाके के एक कड़े हुक्मरान ने सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए कई महकमों के कारिंदों को तलब किया। बैठक शुरू ही हुई थी कि कुछ जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे साहबान अचानक बेहद बेचैन हो गए। फाइलें खुली छोड़कर बार-बार हाथ का इशारा कर वॉशरूम की तरफ दौड़ने लगे। जब यह आना-जाना मुंबई की लोकल ट्रेन की तरह जारी रहा तो हुक्मरान का माथा फिर ठनक गया। उन्होंने सोचा कि योजनाओं का लीकेज बाद में सुधारेंगे, पहले इन साहबों की लीकेज का इलाज किया जाए। तुरंत बैठक में फरमान सुनाया गया समीक्षा बाद में, पहले डॉक्टर बुलाकर सबकी उंगलियों में सुई चुभोई जाए। फिर क्या बैठक कक्ष ही पैथालॉजी बन गया। जब ग्लूकोमीटर ने आंकड़े उगले तो पता चला कि बार-बार बाहर भागने वाले साहबों के भीतर शक्कर का ग्राफ विकास दर से भी तेज भाग रहा था। इस औचक नवाचार से महकमे में ऐसा खौफ है कि अब अधिकारी बैठक में जाने से पहले पानी पीने और चाय में शक्कर डालने से भी कतरा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।