राहु को अक्सर भ्रम और माया का प्रतीक माना जाता है, लेकिन ज्योतिष में यही ग्रह तकनीक, राजनीति, सोशल मीडिया, नवाचार और अप्रत्याशित सफलता का कारक भी है। जानिए राहु का वैज्ञानिक, पौराणिक और ज्योतिषीय रहस्य।

हाइलाइट्स:
धर्म डेस्क, स्टार समाचार वेब
नवग्रहों के दरबार में राहु कोई साधारण ग्रह नहीं है। खगोलीय दृष्टि से देखें तो ब्रह्मांड में इसका कोई भौतिक शरीर नहीं है, कोई मास या ठोस जमीन नहीं है। यह केवल सूर्य और चंद्रमा के परिक्रमा पथों का एक कटान बिंदु है- एक ‘छाया’। लेकिन अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया में इस ‘अदृश्य छाया’ का प्रभाव इतना प्रचंड है कि यह पूरी मानव सभ्यता की सोच और आधुनिक युग की दिशा को नियंत्रित करता है। राहु को समझने के लिए हमें सामान्य ग्रहों की परिभाषा से ऊपर उठना होगा। यह केवल एक क्रूर ग्रह नहीं, बल्कि "असंतोष और अनंत इच्छाओं का वो समंदर है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।"
सिर है, पर धड़ नहीं
पौराणिक कथा में राहु के पास केवल सिर है, पेट या धड़ नहीं है। यह प्रतीक है इस बात का कि राहु के पास ‘बुद्धि’ और ‘सोच’ तो बहुत तीव्र है, लेकिन जो कुछ वह हासिल करता है, उसे पचाने या संतुष्ट होने के लिए उसके पास ‘पेट’ नहीं है। इसलिए राहु जिस भाव में बैठता है, वहां व्यक्ति की इच्छाएं अंतहीन हो जाती हैं। वह चाहे जितना पा ले, उसकी भूख कभी नहीं मिटती।
माया और भ्रम का रचयिता
राहु ‘माया’ का साक्षात रूप है। यह वह चश्मा है जिससे इंसान को वो दिखता है जो असल में है ही नहीं, और जो है वो छिप जाता है। आज के समय में सिनेमा, सोशल मीडिया, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-जहां सच और झूठ का अंतर मिट जाता है-ये सब राहु के ही आधुनिक रूप हैं।
परंपराओं को तोड़ने वाला बागी
यदि गुरु परंपरा और धर्म है, तो राहु ‘लीक से हटकर’ सोचना है। यह समाज के पुराने नियमों, बेड़ियों और रूढ़ियों को स्वीकार नहीं करता। इतिहास में जितने भी क्रांतिकारी आविष्कार हुए हैं या समाज में जो बड़े क्रांतिकारी बदलाव आए हैं, उनके पीछे राहु की स्थापित व्यवस्था को चुनौती देने वाली ऊर्जा ही काम करती है।
कलयुग का एकमात्र राजा: प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है कि कलयुग में राहु का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, रातों-रात अमीर बनने की चाहत, तकनीकी क्रांति, कूटनीति और पूरी दुनिया का एक इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ जाना, इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान युग पूरी तरह से राहु की ऊर्जा से संचालित हो रहा है।
राहु वह चुंबकीय खिंचाव है जो आत्मा को भौतिक संसार के अनुभवों की तरफ पूरी ताकत से खींचता है। यह वह अंधकार है, जिसके पार जाए बिना व्यक्ति कभी परम प्रकाश (केतु या मोक्ष) को नहीं पा सकता।
पौराणिक आख्यान: अमरत्व की चाह और स्वरभानु का प्रतिशोध
राहु के अस्तित्व की कहानी भारतीय वांग्मय और पुराणों के सबसे भव्य प्रसंग-‘समुद्र मंथन’ से जुड़ी है। यह केवल एक कथा नहीं है, बल्कि इंसानी मनोविज्ञान और ब्रह्मांडीय संतुलन का एक महान रूपक है।
देवताओं की कतार में दैत्य की चालाकी
जब क्षीर सागर के मंथन से अमृत कलश निकला, तो देवताओं और असुरों के बीच युद्ध छिड़ गया। भगवान विष्णु ने सृष्टि के संतुलन के लिए ‘मोहिनी’ रूप धारण किया और अपनी माया से असुरों को मोहित कर अमृत केवल देवताओं को पिलाने लगे।
असुरों की भीड़ में एक अत्यंत चतुर, दूरदर्शी और तीव्र बुद्धि वाला दैत्य था-स्वरभानु। वह मोहिनी की रूप-माया के जाल को भांप गया। उसे समझ आ गया कि साम-दाम-दंड-भेद के बिना अमृत नहीं मिलने वाला। स्वरभानु ने तुरंत अपना रूप बदला, देवताओं का भेष धारण किया और सूर्य देव तथा चंद्र देव के बीच जाकर बैठ गया।
सुदर्शन चक्र का प्रहार और राहु-केतु का जन्म
जैसे ही मोहिनी ने स्वरभानु को अमृत की कुछ बूंदें दीं, सूर्य और चंद्रमा ने उसकी असलियत पहचान ली और भगवान विष्णु को इशारा कर दिया। लेकिन तब तक अमृत स्वरभानु के गले से नीचे उतर चुका था। भगवान विष्णु ने तुरंत अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु का सिर धड़ से अलग कर दिया। अमृत के प्रभाव के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई। उसका सिर और धड़ दो अलग-अलग अमर जीव बन गए:
सिर (राहु): स्वरभानु का वह हिस्सा जिसमें उसकी तीव्र बुद्धि, आंखें, जीभ और अमरत्व की अंतहीन इच्छा बची रही।
धड़ (केतु): बिना सिर का हिस्सा, जो केवल धड़ था-वैराग्य, अंतर्ज्ञान और बिना सोचे-समझे कर्म करने का प्रतीक।
स्वरभानु का सिर कटना इस बात का प्रतीक है कि जब इंसान के भीतर की इच्छाएं (अमृत की चाह) मयार्दाओं को तोड़ती हैं, तो बुद्धि (सिर) और हृदय या कर्म (धड़) के बीच का संतुलन टूट जाता है।
राहु का खगोलीय और वैज्ञानिक रहस्य
प्राचीन ऋषियों ने बिना किसी आधुनिक दूरबीन के राहु के खगोलीय अस्तित्व को जिस तरह समझा, वह आधुनिक विज्ञान को भी हैरान करता है। विज्ञान की भाषा में राहु कोई भौतिक पिंड नहीं है।
कैसे बनते हैं राहु और केतु?
ब्रह्मांड में पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगा रही है, जिसे हम ‘सूर्य का परिक्रमा पथ’ कहते हैं। इसी तरह, चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है, जिसे ‘चंद्रमा का परिक्रमा पथ कहते हैं। ये दोनों परिक्रमा पथ एक ही समतल पर नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे से लगभग 5 डिग्री के कोण पर झुके हुए हैं। जब ये दोनों परिक्रमा पथ अंतरिक्ष में एक-दूसरे को दो बिंदुओं पर काटते हैं , तो उन्हीं गणितीय और चुंबकीय संवेदनशीलता वाले बिंदुओं को ज्योतिष में ‘नोड्स’ कहा जाता है।
उत्तरी संपात बिंदु : इसे हम राहु कहते हैं। (यह ऊर्जा को ऊपर या बाहर की ओर खींचता है)।
दक्षिणी संपात बिंदु:: इसे हम केतु कहते हैं। (यह ऊर्जा को समेटता है)।
ग्रहण का वैज्ञानिक और पौराणिक संगम
जब चंद्रमा और पृथ्वी घूमते हुए ठीक इसी कटान बिंदु (राहु या केतु) पर आ जाते हैं, और सूर्य, चंद्रमा तथा पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं, तब सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण होता है। पौराणिक कथा में कहा गया था कि स्वरभानु के सिर कटने का कारण सूर्य और चंद्रमा बने थे, इसलिए राहु आज भी उनसे प्रतिशोध लेने के लिए उन्हें ‘ग्रसता’ (ग्रहण लगाता है)। वैज्ञानिक रूप से, इसी बिंदु पर आकर प्रकाश का मार्ग रुकता है और अंधकार छा जाता है। ऋषि-मुनियों की यह उपमा कितनी सटीक और अद्भुत है!
ज्योतिषीय दृष्टिकोण: पद्धतियों का समन्वय और राहु का चरित्र
राहु को ज्योतिष में ‘शनिवत राहु’ कहा गया है, अर्थात इसका मूल स्वभाव शनि के समान क्रूर, धीमा और गहरा है, लेकिन इसकी काम करने की गति बिजली की कड़ाहट जैसी अचानक होती है। चूंकि राहु का अपना कोई घर नहीं होता, इसलिए यह ‘यद् भाव गतौ वापि यद् युक्तो’ के सिद्धांत पर काम करता है-यानी यह जिस राशि, जिस भाव और जिस ग्रह के साथ बैठता है, उसी के गुणधर्म को कई गुना बढ़ाकर परिणाम देने लगता है।
विभिन्न ज्योतिषीय पद्धतियों में राहु को देखने का नजरिया बेहद अनूठा है:
वैदिक ज्योतिष और राहु
वैदिक ज्योतिष में राहु को आकस्मिकता का कारक माना गया है। यह अचानक राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की क्षमता रखता है। कुंडली के तीसरे, छठे, और ग्यारहवें भाव (उपचय भावों) में राहु को बेहद शक्तिशाली और शुभ परिणाम देने वाला माना गया है। यहां बैठकर यह जातक को शत्रुओं पर विजय, अदम्य साहस और प्रचुर धन लाभ देता है।
केपी पद्धति में राहु का विशेष स्थान
कृष्णमूर्ति पद्धति में राहु को एक ‘सुपर प्लैनेट’ का दर्जा प्राप्त है। केपी के नियमानुसार, राहु जिस नक्षत्र में बैठता है और जिस सब-लॉर्ड के अधीन होता है, उसके परिणाम बहुत तीव्रता से देता है।
यदि राहु कुंडली में सकारात्मक भावों (जैसे 2, 6, 10, 11) के सब-लॉर्ड से संबंध बना ले, तो व्यक्ति को अपने जीवनकाल में या राहु की महादशा में वह सब कुछ मिल जाता है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होती। केपी मानती है कि राहु परंपरागत ग्रहों की तुलना में फल देने में अधिक स्वतंत्र और तीव्र है।
नाड़ी ज्योतिष में राहु का प्रवाह
नाड़ी ज्योतिष में राहु को ‘विस्तार’ और ‘विदेशी तत्वों’ का प्रतीक माना गया है। जब राहु का संबंध कर्मकारक शनि से होता है, तो व्यक्ति तकनीकी क्षेत्र, कूटनीति या विदेशी व्यापार में जाता है। जब इसका संबंध जीवकारक गुरु से होता है (जिसे गुरु-चंडाल भी कहते हैं), तो नाड़ी के अनुसार यह जातक के ज्ञान और सोचने के दायरे को अपरिमित रूप से बढ़ा देता है, बशर्ते जातक अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे।
राहु के अपने नक्षत्र: रहस्य और ऊर्जा के तीन सोपान
ब्रह्मांड के 27 नक्षत्रों में से 3 नक्षत्रों का स्वामित्व राहु के पास है। ये तीनों नक्षत्र राहु की ऊर्जा के अलग-अलग स्तरों को दर्शाते हैं:
1. आर्द्रा नक्षत्र (मिथुन राशि): तूफान और परिवर्तन
प्रतीक: आंसू की बूंद या हीरा।
स्वभाव: यह राहु का पहला और सबसे तीव्र नक्षत्र है। आर्द्रा का अर्थ है ‘नमी’ या ‘रुद्र का आंसु’।
यह विनाश के बाद होने वाले नए सृजन को दशार्ता है। इस नक्षत्र का राहु व्यक्ति को तीव्र बुद्धि, खोजी स्वभाव और विपरीत परिस्थितियों से लड़कर बाहर निकलने की ताकत देता है।
2. स्वाति नक्षत्र (तुला राशि): स्वतंत्रता और कूटनीति
प्रतीक: पौधे की कोपल या तलवार।
स्वभाव: तुला राशि में आने के कारण यहां राहु व्यापारिक बुद्धि, सामाजिकता और कूटनीति का स्वामी बनता है।
स्वाति नक्षत्र का राहु व्यक्ति को स्वतंत्र विचार देता है। ऐसे लोग बहुत अच्छे बिजनेसमैन, एंकर, या राजनीतिक रणनीतिकार बनते हैं। इन्हें समाज में हवा के रुख को पहचानना बखूबी आता है।
3. शतभिषा नक्षत्र (कुंभ राशि): सौ वैद्यों का रहस्य
प्रतीक: खाली वृत्त या सौ तारे।
स्वभाव: यह राहु का सबसे रहस्यमयी नक्षत्र है। इसका अर्थ ही है ‘सौ चिकित्सक’। कुंभ राशि का राहु वैज्ञानिक सोच, उन्नत तकनीक, हीलिंग, और अंतरिक्ष विज्ञान का कारक है।
इस नक्षत्र का राहु व्यक्ति के भीतर छिपे हुए रहस्यों को जानने की तीव्र इच्छा पैदा करता है।
राहु के नक्षत्रों में जन्म लेने वाले या मजबूत राहु वाले जातक कभी भी सामान्य लीक पर नहीं चल सकते। उनका जीवन एक चक्रवात की तरह होता है, जो समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाकर ही शांत होता है।
आधुनिक युग में राहु: अदृश्य साम्राज्य का असली राजा
प्राचीन काल में जिन बातों के लिए राहु को नकारात्मक माना जाता था, आज के ‘डिजिटल और ग्लोबल युग’ में वही बातें सफलता का सबसे बड़ा सूत्र बन चुकी हैं। ज्योतिष का नियम है कि समय के साथ ग्रहों के कारक तत्व अपना स्वरूप बदलते हैं। आज के समय में हमारे चारों ओर जो कुछ भी आभासी है, वह सब राहु है।
तकनीक, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)
भ्रम का आधुनिक रूप: सोशल मीडिया पर दिखने वाली ‘रील्स’ या ‘शॉर्ट्स’ का जो अंतहीन स्क्रॉलिंग लूप है, वह राहु की अंतहीन भूख का सटीक उदाहरण है।
वर्चुअल वर्ल्ड: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डीपफेक, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और कोडिंग की दुनिया-जहां जो दिखता है वो भौतिक रूप से मौजूद नहीं होता-पूरी तरह राहु के अधीन है। रातों-रात किसी वीडियो का ‘वायरल’ हो जाना राहु की बिजली जैसी गति को दशार्ता है।
शेयर मार्केट, कूटनीति और राजनीति
अचानक बड़ा बदलाव: स्टॉक मार्केट, ऑ प्शंस ट्रेडिंग, क्रिप्टो-करेंसी और सट्टेबाजी में जो लोग अचानक फर्श से अर्श पर पहुंचते हैं, उन पर राहु की विशेष कृपा होती है।
साम-दाम-दंड-भेद: राजनीति में बैकस्टेज प्लानिंग करने वाले मास्टरमाइंड, कूटनीतिज्ञ और कॉपोर्रेट जगत के बड़े रणनीतिकार बिना राहु की तीक्ष्ण बुद्धि के सफल नहीं हो सकते।
आपके जीवन में राहु कैसा है: शुभ और अशुभ लक्षण
पाठक हमेशा यह जानना चाहते हैं कि उनकी खुद की जिंदगी में राहु कैसा फल दे रहा है।
जब राहु ‘सिंहासन’ पर बिठाता है (शुभ राहु के लक्षण)
जब कुंडली में राहु मजबूत और शुभ ग्रहों के प्रभाव में हो, तो व्यक्ति के जीवन में ये बदलाव दिखते हैं:
आउट-आॅफ-द-बॉक्स सोच: ऐसा व्यक्ति परंपरागत लीक से हटकर सोचता है। जहां लोग समस्याओं को देखकर रुक जाते हैं, वहां से वह नया रास्ता निकाल लेता है।
अदम्य साहस और हाजिरजवाबी: शत्रुओं या विरोधियों के सामने ऐसा जातक कभी घबराता नहीं है। उसकी कूटनीतिक भाषा और हाजिरजवाबी लाजवाब होती है।
तकनीकी कुशलता: गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स या डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करने में ऐसा व्यक्ति बहुत माहिर होता है।
अचानक सफलता: समाज में बहुत कम समय में बड़ी लोकप्रियता, मान-सम्मान और अप्रत्याशित धन लाभ प्राप्त होना।
जब राहु भ्रम में फंसाता है (अशुभ राहु के लक्षण)
यदि राहु पीड़ित हो या अशुभ भावों में नकारात्मक होकर प्रभाव दे रहा हो, तो जीवन में ये समस्याएं आती हैं:
मानसिक कोहरा : जातक को सही समय पर सही निर्णय लेने में दिक्कत होती है। हर वक्त एक अज्ञात भय, अनिद्रा या अजीब से सपने आते हैं।
व्यसन और भटकाव: सोशल मीडिया की लत लगना, दिन-रात फोन में डूबे रहना, या किसी भी प्रकार के नशे/गलत संगति की तरफ आकर्षित होना।
रिश्तों में अविश्वास: अचानक अपनों पर से भरोसा उठ जाना, हर बात में षड्यंत्र नजर और ससुराल पक्ष से संबंध खराब होना।
गैजेट्स का खराब होना: घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान, घड़ियां या मोबाइल का बार-बार अचानक खराब हो जाना भी अशुभ राहु का संकेत है।
मुख्य विचार: "शुभ राहु व्यक्ति को ‘विजनरी’ (दूरदर्शी) बनाता है, जबकि अशुभ राहु उसे केवल ‘इल्यूजन’ (भ्रम) के चक्रव्यूह में उलझा कर दे।
किन राशियों के लिए ‘भाग्यविधाता’ और लाभकारी है राहु
इन राशियों में बैठकर या गोचर करते हुए राहु जातक को जीवन में अप्रत्याशित रूप से बड़ी सफलता, धन और ख्याति दिलाता है:
मिथुन राशि : कई विद्वानों के मत के अनुसार मिथुन राहु की उच्च राशि है। मिथुन राशि स्वयं भी बुद्धिमत्ता, संचार और व्यापार की राशि है।
यहां बैठकर राहु जातक को अद्भुत वाक-चातुर्य, हाजिरजवाबी, मीडिया, लेखन या मार्केटिंग के क्षेत्र में टॉप पर ले जाने की क्षमता देता है।
कन्या राशि: कन्या राशि का स्वामी बुध है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। राहु यहां खुद को बहुत सहज महसूस करता है।
यहां राहु जातक को अत्यधिक विश्लेषणात्मक बुद्धि देता है। ऐसे लोग बहुत बड़े डेटा साइंटिस्ट, रिसर्चर, एकाउंटेंट या कानूनी सलाहकार बनते हैं।
तुला राशि : तुला राशि का स्वामी शुक्र है, जो राहु का परम मित्र है। तुला में राहु (विशेषकर स्वाति नक्षत्र में) जातक को बेहतरीन कूटनीतिज्ञ, बिजनेसमैन और ग्लैमर या मनोरंजन की दुनिया में बड़ी सफलता दिलाता है। ऐसा राहु समाज में बहुत लोकप्रियता देता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि का स्वामी शनि है और राहु को ‘शनिवत’ माना गया है। कुछ विद्वान कुंभ को राहु की स्वराशि भी मानते हैं। यहां राहु जातक को बहुत बड़ा विजनरी, वैज्ञानिक सोच वाला, और समाज में बड़ा बदलाव लाने वाला लीडर बनाता है। यह राहु बड़ी आर्थिक उन्नति का कारक है।
वृषभ राशि : शुक्र की इस राशि में भी राहु को उच्च के समान फल देते देखा गया है। यह जातक को भौतिक सुख-सुविधाएं, सुख-साधन और अचानक धन लाभ के बड़े अवसर प्रदान करता है।
इन राशियों के लिए ‘संघर्ष और चुनौती’ खड़ी करता है राहु
इन राशियों में राहु की ऊर्जा थोड़ी नकारात्मक या अनियंत्रित हो जाती है, जिससे जातक को जीवन में कड़ा संघर्ष करना पड़ता है:
धनु राशि: धनु राशि को राहु की नीच राशि माना जाता है। धनु ज्ञान, धर्म और मर्यादा (अग्नि तत्व) की राशि है, जिसके स्वामी गुरु हैं। यहां राहु व्यक्ति के विचारों में उग्रता, गुरुओं या बड़ों से वैचारिक मतभेद, और धार्मिक मान्यताओं को लेकर भ्रम या भटकाव पैदा करता है।
वृश्चिक राशि : यह जल तत्व की और मंगल की राशि है। वृश्चिक को भी राहु की नीच राशि के रूप में देखा जाता है। यहां राहु व्यक्ति के भीतर गुप्त शत्रु, अज्ञात भय , अचानक आने वाले संकट और मानसिक तनाव को बहुत बढ़ा देता है। हालांकि, यह गुप्त विद्याओं के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन मानसिक शांति के लिए इसे शुभ नहीं माना जाता।
कर्क राशि: चंद्रमा की इस जल तत्व राशि में राहु हमेशा ‘ग्रहण दोष’ जैसी स्थिति पैदा करता है। चूंकि चंद्रमा हमारे मन का कारक है, इसलिए कर्क राशि का राहु जातक को अत्यधिक भावुक, मानसिक रूप से अस्थिर और अनिद्रा जैसी समस्याओं से परेशान कर सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जो राहु का कट्टर शत्रु है। सूर्य की इस अग्नि तत्व राशि में राहु अहंकार, पिता से वैचारिक मतभेद, सरकारी कार्यों में रुकावटें और करियर में अचानक उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा करता है।
मेष राशि : मंगल की इस उग्र राशि में राहु व्यक्ति के भीतर अत्यधिक आक्रामकता और बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में गलत फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ा देता है।
हालांकि राशियों के अनुसार यह वर्गीकरण सामान्य रूप से काम करता है, लेकिन यदि कुंडली के शुभ भावों (जैसे 3, 6, 11) में राहु बैठा हो या उस पर शुभ ग्रहों (जैसे गुरु या शुक्र) की दृष्टि हो, तो वह चुनौतीपूर्ण राशियों में भी अपनी नकारात्मकता को छोड़कर शुभ फल देने की क्षम्ता रखता है ।
राहु के व्यावहारिक और जीवनशैली से जुड़े उपाय
ज्योतिष में राहु को नष्ट करने की नहीं, बल्कि उसकी प्रचंड ऊर्जा को ‘चैनललाइज’ (सही दिशा में मोड़ने) की आवश्यकता होती है। राहु चूंकि वायु तत्व और सोच का कारक है, इसलिए इसके उपायों में मानसिक अनुशासन और जीवनशैली का बहुत बड़ा महत्व है।
मानसिक और जीवनशैली में बदलाव
डिजिटल डिटॉक्स: आज के युग में अनियंत्रित राहु का सबसे बड़ा कारण है स्क्रीन टाइम। हफ्ते में एक दिन या दिन का कुछ समय सोशल मीडिया और मोबाइल से पूरी तरह दूर रहें। यह राहु के मानसिक कोहरे को साफ करता है।
अनुशासन और स्वच्छता: राहु को गंदगी और अव्यवस्था पसंद है। अपने रहने के स्थान, विशेषकर अपने बेडरूम और काम करने की टेबल को हमेशा व्यवस्थित रखें। फटे हुए पुराने कपड़े या बंद पड़ी घड़ियों/इलेक्ट्रॉनिक्स को घर से तुरंत हटा दें।
ससुराल पक्ष और सफाईकर्मियों का सम्मान: समाज के निचले वर्ग के लोगों, सफाई कर्मचारियों और अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखना और समय-समय पर उनकी मदद करना राहु को तुरंत शुभ फल देने पर मजबूर करता है।
आध्यात्मिक और पारंपरिक उपाय
भगवान शिव और मां सरस्वती की शरण:
भगवान शिव ‘महाकाल’ हैं, जो सभी छाया ग्रहों और विष को नियंत्रित करते हैं। नियमित रूप से शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जप राहु के भ्रम को दूर करता है। वहीं, तीक्ष्ण बुद्धि के सही इस्तेमाल के लिए मां सरस्वती की आराधना अचूक मानी गई है। पक्षियों को सात प्रकार का अनाज (सतनाजा) खिलाना राहु के दोषों को शांत करता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को काले-नीले कंबल या सर्दियों में गर्म कपड़ों का दान करना श्रेष्ठ है।
अभिशाप नहीं, कलयुग का पारस पत्थर है राहु
राहु कोई डरावना विलेन या केवल नुकसान पहुंचाने वाला ग्रह नहीं है। यह ब्रह्मांड की वह तीव्रतम गति है जो हमें रूढ़ियों से बाहर निकलना सिखाती है। अगर जीवन में राहु न हो, तो व्यक्ति कभी स्थापित सीमाओं को लांघकर कुछ बड़ा करने की सोच ही नहीं पाएगा। यह वह पारस पत्थर है जो यदि सही दिशा पा जाए, तो व्यक्ति को रातों-रात शून्य से शिखर पर पहुंचा सकता है। आवश्यकता सिर्फ इतनी है कि हम अपनी इच्छाओं के इस घोड़े की लगाम को ‘विवेक और अनुशासन’ के हाथों में सौंप दें, ताकि भ्रम का यह कोहरा छंट जाए और सिर्फ दूरदर्शिता शेष रहे।
राजेश साहनी, ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
सम्पर्क: 9826188606

राहु को अक्सर भ्रम और माया का प्रतीक माना जाता है, लेकिन ज्योतिष में यही ग्रह तकनीक, राजनीति, सोशल मीडिया, नवाचार और अप्रत्याशित सफलता का कारक भी है। जानिए राहु का वैज्ञानिक, पौराणिक और ज्योतिषीय रहस्य।
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) तथा अमरनाथजी यात्रा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया।
6 जून 2026 का मूलांक फल! अंकशास्त्र के अनुसार जानें अपने मूलांक (1 से 9) का दैनिक भविष्यफल, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का पूरा हाल।
7 जून 2026 का राशिफल (Horoscope Today): जानें कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों का आज का दिन। नौकरी, व्यापार, सेहत और लव लाइफ को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे?
6 जून 2026 का दैनिक राशिफल। जानें मेष से मीन राशि तक के सितारों की चाल, कैसा रहेगा आपका भाग्य, स्वास्थ्य, करियर और वैवाहिक जीवन। पढ़ें आज का राशिफल।
Aaj Ka Panchang 6 June 2026: 6 जून 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग। आज की तिथि, नक्षत्र, करण, योग, आज का राहुकाल समय और शुभ कार्यों के लिए अभिजित मुहूर्त की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती की अनुमति के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹2500 की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्रशासक प्रथम कौशिक के औचक निरीक्षण के बाद महाकाल थाने में FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर।
5 June 2026 Mulank Rashifal: जानिए 5 जून 2026 को आपके मूलांक (1 से 9) के अनुसार आपका भाग्य, करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ कैसी रहेगी।
Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? मेष से मीन राशि वालों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और लव लाइफ का पूरा दैनिक राशिफल यहाँ पढ़ें।
5 June 2026 Ka Panchang: 5 जून 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग। आज की तिथि, श्रवण नक्षत्र, लक्ष्मी-नारायण योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय यहाँ देखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह