लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और किसानों की समस्याएँ उठाने की नसीहत दी, साथ ही 'मिशन 2028' में जुटने का लक्ष्य दिया। खड़गे के आने की भी संभावना।

पचमढ़ी. स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से पचमढ़ी में प्रदेश के सीनियर लीडर्स की अहम बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को नीचे के स्तर (बूथ लेवल) तक मजबूत करने पर जोर देने की नसीहत दी। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं को सक्रिय रूप से उठाने और संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात कही।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और अशोक सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
सीनियर लीडर्स के साथ चर्चा के बाद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया। यहाँ उन्होंने जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद किया। उन्हें पार्टी संगठन को एकजुटता से मजबूत करने और 'मिशन 2028' के तहत मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य देकर पूरी तरह से जुट जाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों के परिजनों के साथ रात्रि भोज (डिनर) भी करेंगे।
राहुल गांधी शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे पचमढ़ी पहुँचे और हेलीपैड से सीधे होटल हाईलैंड के लिए रवाना हुए। वे शनिवार और रविवार को करीब 19 घंटे पचमढ़ी में प्रवास करेंगे। उनका नाइट स्टे पहाड़ी पर स्थित रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) में होगा। राहुल गांधी रविवार सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएँगे।
यह भी पढ़े.... चुनाव बिहार में है, राहुल गांधी मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में मना रहे छुट्टियाँ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।