रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अब स्टेशनों के साथ-साथ यार्ड और होम सिग्नलों तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सतना-रीवा और उचेहरा-मानिकपुर रेलखंड के सभी आउटर और सिग्नल प्वाइंट पर निगरानी बढ़ेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, अपराध और अवैध वेंडरों पर भी लगाम लगेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अब रेलवे स्टेशनों पर ही नहीं बल्कि यार्ड और होम सिग्नलों तक रेलवे की ‘तीसरी नजर’ रहेगी। बडेÞ स्टेशनों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों में भी रेलवे सीसीटीवी कैमरे लगाकर यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम और दुरुस्त किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद आरपीएफ एवं टेलीकॉम विभाग ने स्टेशनों में ज्वाइंट सर्वे कर रिपोर्ट जबलपुर डिवीजन भेज दी है। बताया गया कि उचेहरा से मानिकपुर एवं सतना-रीवा रेलख्ांड के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों के आउटरों एवं सिग्नल प्वाइंटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी रेलवे प्रशासन द्वारा की जा रही है। किए गए ज्वाइंट सर्वे रिपोर्ट में जगह फाइनल करते हुए पोल नंबर भी चिन्हित किया गया है।
आउटरों के दोनों तरफ कैमरे
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सतना यार्ड में नजीराबाद से लेकर मुख्त्यारगंज आउटर में कैमरे लगाने का सर्वे किया गया है। सभी छोटे-बड़े स्टेशनों में दोनों दिशाओं तरफ कैमरे लगाने का प्लान है। बताया गया कि स्टेशनों के आउटरों पर ट्रेनों के रुकते ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी भाग निकलते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी और चोरों को पकड़ने में आरपीएफ एवं जीआरपी को मदद मिल सकेगी। जानकारों के अनुसार डिवीजन के सभी स्टेशनों के आउटर पर कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभी केवल सतना-मैहर, जबलपुर,कटनी जैसे बड़े स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे केवल प्लेटफार्मो तक ही सीमित हैं। सतना स्टेशन में सेकंड राउंड में 45 कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं जिनका काम चल रहा है।
ये होंगे फायदे

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।