राजा हत्याकांड में सनसनीखेज़ मोड़! आरोपी आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने कोर्ट में बयान देने से किया इनकार। मेघालय पुलिस का दावा- उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। जानें हनीमून से शुरू हुई इस वारदात की पूरी कहानी।

स्टार समाचार वेब.
राजा हत्याकांड में एक नाटकीय मोड़ आ गया है। इस मामले के दो मुख्य आरोपी, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी, ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेघालय ने पुलिस ने बताया था, इस जघन्य हत्याकांड में कुल पांच लोग शामिल थे। हालांकि, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के प्रमुख और शिलॉन्ग सिटी के पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट खरकोंगोर ने बताया कि जब गुरुवार को आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो दोनों ने चुप्पी साध ली और कोई बयान नहीं दिया।
पुलिस का दावा: "हमारे पास पर्याप्त सबूत"
खरकोंगोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने पांच में से दो आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। उन्होंने कोई बयान देने से मना कर दिया। लेकिन हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। हम फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं।" पुलिस के इस दावे से साफ है कि वे आरोपियों के बयान न देने के बावजूद अपने केस को मजबूत मान रहे हैं।
हनीमून से गायब हुए, फिर खुला हत्या का राज
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब राजा और सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान 23 मई को नोंगरीट गांव के एक होमस्टे से चेकआउट करने के बाद अचानक लापता हो गए। इस रहस्य के खुलने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब 2 जून को राजा का शव उसी जगह से करीब 20 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। इसके कुछ दिनों बाद, पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। अब गवाहों के पलटने से यह केस और भी दिलचस्प हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।