राजा रघुवंशी हत्याकांड में संजय वर्मा के नाम का खुलासा होने से केस में नया मोड़ आ गया है। सोनम रघुवंशी और संजय वर्मा के बीच सैकड़ों कॉल्स से हत्या की गुत्थी और उलझ गई है। जानें पूरी कहानी और पुलिस जांच के नए पहलू।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। इस मामले में एक नए किरदार संजय वर्मा की एंट्री हुई है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, जिस पर पहले से ही हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है, संजय वर्मा से लगातार घंटों बातें करती थीं। मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया है कि 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम ने संजय वर्मा को 119 बार कॉल किए और एक महीने में दोनों के बीच कुल 234 बार बातचीत हुई।
शिलॉन्ग पुलिस, जो इस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है, मंगलवार को राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पहुंची। पुलिस ने राजा के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से पूछताछ कर सोनम के व्यवहार में शादी से पहले और बाद में आए बदलावों के बारे में जानकारी ली।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने मोबाइल में संजय वर्मा का नंबर 'सोना-बिट्टू' नाम से सेव कर रखा था। इन दोनों के बीच तीन हफ्तों में कई बार एक-एक घंटे या आधे-आधे घंटे तक बात हुई। हैरानी की बात यह है कि जब सोनम की राजा रघुवंशी से सगाई तय हो गई थी, तब भी वह दूसरे नंबर से 8 अप्रैल तक लगातार संजय वर्मा से संपर्क में थी। अब 8 जून की रात से संजय वर्मा का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।
मेघालय पुलिस को संदेह है कि सोनम और एक अन्य आरोपी राज कुशवाहा ने मिलकर संजय वर्मा के नाम पर मोबाइल नंबर लिया होगा, जिसका उद्देश्य राजा की हत्या की साजिश रचना था। पुलिस को फर्जी नामों से सिम कार्ड खरीदे जाने की भी आशंका है, जिससे जांच और जटिल हो गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 8 जून को ही सोनम रघुवंशी गाजीपुर में बदहवास हालत में मिली थीं, और उसी रात से संजय वर्मा का नंबर स्विच ऑफ हो गया।
हत्या के बाद सोनम ने राजा का फोन तोड़कर खाई में फेंक दिया था। अब पुलिस संजय वर्मा और सोनम द्वारा इस्तेमाल किए गए तीन अन्य फोनों की भी तलाश कर रही है, जो इस केस में अहम सुराग साबित हो सकते हैं। इन फोनों के मिलने से ही हत्याकांड के पीछे की पूरी सच्चाई और साजिश का पर्दाफाश हो पाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।