इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। हनीमून के दौरान हुई इस हत्या के मामले में शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया

शिलांग। स्टार समाचार वेब
इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की शिलॉन्ग जेल में बंद मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद जमानत दे दी है। इस खबर की पुष्टि मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। विपिन के अनुसार, शिलॉन्ग के वकीलों और वहां के डीएसपी दास ने जमानत मिलने की जानकारी दी है।
सोनम की जमानत के पीछे पुलिस की गिरफ्तारी प्रक्रिया में हुई चूक को मुख्य आधार बनाया गया है। बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि जब सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं दी थी। इसी तकनीकी आधार पर कोर्ट ने उसे राहत दी है। हालांकि, मृतक के भाई विपिन का कहना है कि उन्हें पेशी की सूचना नहीं दी गई थी और वे इस फैसले के खिलाफ अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
घटना 23 मई 2025 की है। राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के 10 दिन बाद 21 मई को दोनों हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए। पुलिस को 10 दिन बाद उनकी लाश एक 30 फीट गहरी खाई से मिली। शव पर धारदार हथियारों के कई निशान थे। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य साथियों (आकाश, आनंद और विशाल) के साथ मिलकर हत्या की इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।
जांच के अनुसार, सोनम ने राजा को सैर-सपाटे के बहाने एक सुनसान इलाके में बुलाया, जहां पहले से ही उसके साथी घात लगाकर बैठे थे। आरोपियों ने दो छुरों से हमला कर राजा को मौत के घाट उतार दिया और शव खाई में फेंक दिया। वारदात के बाद सोनम मौके से भाग गई और बाद में उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण किया। फिलहाल, केस के अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।