एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने उनके परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। जानिए क्या है 9 करोड़ के कर्ज का पूरा मामला।

राजपाल यादव जेल में.
एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों के चलते तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। 5 करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने और चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब कोर्ट ने उनके बार-बार समय मांगने की याचिका को खारिज कर दिया। अब इस संकट की घड़ी में बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उनके परिवार की मदद का हाथ बढ़ाया है।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (Twitter) पर राजपाल यादव के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि उन्हें राव इंदरजीत यादव की पोस्ट के जरिए राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा का पता चला। तेज प्रताप ने मानवीय आधार पर ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की सहायता राशि देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनका पूरा JJD परिवार राजपाल यादव के साथ खड़ा है।
राजपाल यादव की कानूनी जंग साल 2010 में शुरू हुई थी। उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए दिल्ली की एक कंपनी 'मुरली प्रोजेक्ट्स' से ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण वह पैसा नहीं लौटा पाए। मामला कोर्ट पहुंचा और चेक बाउंस होने के कारण साल 2018 में उन्हें दोषी करार दिया गया। ब्याज और देरी के कारण यह बकाया राशि अब ₹9 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
अक्टूबर 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सेलिब्रिटी स्टेटस के आधार पर किसी को बार-बार राहत नहीं दी जा सकती। राजपाल यादव ने हाल ही में ₹75 लाख जमा किए थे और 5 फरवरी 2026 को ₹25 लाख का नया चेक भी पेश किया, लेकिन कोर्ट ने इसे अपर्याप्त माना। जज ने टिप्पणी की कि अभिनेता पहले भी 20 बार अपने वादे तोड़ने के दोषी रहे हैं। अंततः, 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया, जहाँ उन्हें 6 महीने की सजा काटनी होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।