रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का पहला लुक पोस्टर और टीज़र वीडियो जारी। जानें राम, सीता, रावण (यश) और हनुमान (सनी देओल) सहित पूरी स्टार कास्ट, विशाल बजट और 2026 में आने वाले पहले पार्ट की सारी डिटेल्स।

मुंबई : स्टार समाचार वेब.एंटरटेनमेंट डेस्क
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला लुक पोस्टर और टीज़र वीडियो आखिरकार जारी हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नज़र आ रहे हैं, जबकि सई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं।
फर्स्ट लुक में दिखी रणबीर की दमदार झलक
जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को धनुष लिए एक पराक्रमी योद्धा के रूप में देखा जा सकता है, जिनके बैकग्राउंड में उगता सूरज और बादल दिख रहे हैं, जो एक दिव्य और शक्तिशाली छवि प्रस्तुत करता है। वहीं, फर्स्ट लुक टीज़र वीडियो में रणबीर कपूर और यश दोनों का दमदार लुक सामने आया है। वीडियो में रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए दिखाया गया है, जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर और यश दोनों के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है।
भव्य स्टार कास्ट और बड़े बजट की फिल्म:
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म एक विशाल स्टार कास्ट के साथ आ रही है। रणबीर कपूर (राम) और सई पल्लवी (सीता) के अलावा, फिल्म में सनी देओल (हनुमान), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और लारा दत्ता (कैकई) जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, 'रामायण' का बजट 500-600 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। खबरें यह भी हैं कि फिल्म के एक सेट की कीमत ही 11 करोड़ रुपये है, जो इसकी भव्यता का प्रमाण देता है। फिल्म के लिए सभी एक्टर्स ने कड़ी मेहनत की है। रणबीर कपूर ने अपने किरदार में ढलने के लिए नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया था। शूटिंग के दौरान रणबीर और सई पल्लवी की कुछ झलकियां भी लीक हुई थीं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।
यश ने रावण के किरदार पर की बात:
फिल्म में रावण का अहम किरदार निभा रहे यश ने अपने रोल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। यश ने कहा, "रावण का कैरेक्टर बहुत फेसिनेटिंग (आकर्षक) है। मैंने इसे किसी और कारण से नहीं किया है। अगर मुझसे पूछा जाए कि रामायण में मैं कोई और रोल करूंगा तो शायद नहीं। मेरे लिए रावण ही बहुत एक्साइटेड कैरेक्टर है।"
'रामायण' को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फैंस को इस ऐतिहासिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।