सतना जिले की रामपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष रावेंद्र सिंह छोटू के खिलाफ 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि फंड के बंटवारे में अनियमितता, बैठकें न होना और प्रस्तावों की अनदेखी अध्यक्ष के खिलाफ असंतोष के कारण बने। सियासी गलियारों में कांग्रेस और पूर्व विधायक की भूमिका की चर्चा तेज।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले का रामपुर बघेलान क्षेत्र एक बार पुन: सियासी उठापटक का गवाह बन रहा है। यह सियासी उठा पटक रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत में देखी जा रही है जहां जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। 25 सदस्यों वाले रामपुर जनपद के 13 सदस्यों ने गुरूवार को कलेक्टर के नाम का आवेदन एडीएम को सौंपकर अध्यक्ष पर अविशवास जताया है। इस आवेदन ने यह बात साफ कर दी है कि जनपद अध्यक्ष उन सदस्यों का विशवास भी खो चुके हैं जिन्होने उन्हें अध्यक्षी का ताज पहनाने में अहम भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि अध्यक्ष चयन के दौरान रावेंद्र को 15 सदस्यों का समर्थन हासिल था लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन बताता है कि अब उनके पास केवल 12 सदस्यों का समर्थन रह गया है।
अविश्वास प्रस्ताव की सूचना में इनके हस्ताक्षर
प्रभारी एडीएम को रामपुर जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देने वाले पत्र में जनपद सदस्य प्रशांत सिंह, इंदू सिंह, राम नारायण डोहर, आशालता सिंह, गीता प्रजापति, अनीता प्रजापति, सुखीनंद चौधरी, नेहा सिंह, सतीश मिश्रा, प्रतिमा सिह, बेला सिंह, सुलोचना सिंह एवं रामबाई कोल सहित 13 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।
पर्दे के पीछे पूर्व विधायक का हाथ
रामपुर बाघेलान जनपद अध्यक्ष के खिलाफ चल रही अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी के बीच क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर इस पूरी मुहिम के पीछे कौन है? बताया जा रहा है कि इस पूरी मुहिम में भले ही 13 जनपद सदस्य सामने नजर आ रहे हैं लेकिन इसके पीछे कांग्रेस नेता व क्षेत्र के एक पूर्व विधायक का हाथ है, इस अविश्वास प्रस्ताव को भाजपा- कांग्रेस की प्रतिद्धंदिता से जोड़ा जा रहा है। क्षेत्रीय राजनीति के जानकारों का दावा है कि जब रावेन्द्र सिंह छोटू जनपद अध्यक्ष के चुनावी समर में निर्दलीय उतरे थे तो उस समय इन पूर्व विधायक का साथ भी मिला था लेकिन जब से जनपद अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ली तभी से उनके खिलाफ अविश्वास की तैयारी शुरू हो गई थी जो अब जाकर आवेदन के रूप में सामने आई है।
सदस्यों ने लगाए तीन आरोप
रामपुर बाघेलान जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटू के खिलाफ प्रभारी एडीएम (अपर कलेक्टर) सुधीर कुमार बैक को दिए गए अविश्वास प्र्रस्ताव की सूचना में जनपद सदस्यों ने तीन गंभीर आरोप लगाए हैं, सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों की बात करें तो अविश्वास के आवेदन में सदस्यों ने कहा कि जनपद पंचायत में आने वाली राशि का सदस्यों के बीच विभाजन में अनियमितता की जाती है, जनपद की बैठकें नियमित नहीं होती एवं बैठकों में सदस्यों द्वारा लाए गए प्रस्तावों की अनदेखी की जाती है। इसके अलावा सदस्यों के समक्ष कार्रवाई न लिखे जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
रामपुर जनपद पंचायत से जुड़े सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का सूचना पत्र दिया है।
सुधीर कुमार बैक, अपर कलेक्टर (प्रभारी एडीएम)
सदस्यों के लगाए गए आरोप निराधार हैं, कांग्रेस हमेशा से विकास विरोधी रही है, परेशान करने के उद्देश्य से कांग्रेस पूरे मामले को हाईलाइट कर रही है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन देने वाले ज्यादातर सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं।
रावेन्द्र सिंह छोटू, जनपद अध्यक्ष रामपुर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।