रतलाम के लक्कड़पीठा रोड पर स्थित हथियारों की दुकान में वेल्डिंग के दौरान हुए बारूद विस्फोट में झुलसे दुकानदार यूसुफ अली की इंदौर में मौत। जानें हादसे की पूरी वजह।

रतलाम में हथियारों की दुकान में वेल्डिंग के दौरान हुए बारूद विस्फोट हुआ।
रतलाम/इंदौर। स्टार समाचार वेब
रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनीचौक-लक्कड़पीठा रोड पर स्थित एक लाइसेंसी हथियारों की दुकान में हुए भीषण विस्फोट के मामले में दुखद खबर सामने आई है। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार यूसुफ अली बोहरा (58) ने इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 27-28 जनवरी की दरम्यानी रात करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
हादसा उस समय हुआ जब सड़क चौड़ीकरण के कारण दुकान का शटर पीछे खिसकाने के लिए वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। 'हाजी मुल्ला अब्दुल कादर मुल्ला यूसुफ अली आर्म्स एंड एम्युनेशन' नामक दुकान में वेल्डिंग के दौरान निकली एक चिंगारी वहां रखे ब्लैक गन पावडर पर जा गिरी। बारूद के संपर्क में आते ही जबरदस्त विस्फोट हुआ और पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें यूसुफ अली बोहरा दुकानदार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। शेख रफीक उद्दीन वेल्डर गंभीर घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नाजिम वेल्डर का साथी भी गंभीर घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। संदीप पाटीदार कारतूस खरीदने आए थे, जो गंभीर घायल हुए हैं। फिलहाल अन्य तीन घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज इंदौर में चल रहा है।
पुलिस ने जांच के बाद पाया कि दुकानदार को बारूद की मौजूदगी का ज्ञान होने के बावजूद उन्होंने बिना सुरक्षा उपायों के वेल्डिंग कार्य कराया। इस लापरवाही के लिए माणकचौक थाना पुलिस ने मृतक दुकानदार यूसुफ अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झुलसे हुए लोग मदद के लिए सड़क पर दौड़ रहे थे, जिन्हें स्थानीय नागरिकों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद यूसुफ अली का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिनका अंतिम संस्कार रतलाम में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।