रीवा में अमृत पेयजल योजना के तहत निजी भूमि पर पानी की टंकी बना दी गई। जांच में जमीन प्राइवेट निकली, राजस्व विभाग ने स्टे लगाया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम के अधिकारियों का गजब कारनामा सामने आया है। अमृत पेयजल योजना की टंकी प्राइवेट जमीन पर बनवानी शुरू करा दी। जब भूमि स्वामी मौके पर पहुंचा तो दंग रह गया। उसने कलेक्ट्रेट और नगर निगम में गुहार लगाई। प्राइवेट जमीन पर टंकी बनने की जानकारी जब अधिकारियों को लगी तो उनके होश उड़ गए। राजस्व टीम भेजकर जांच कराई गई। जांच में भूमि निजी निकली। फिलहाल राजस्व विभाग ने स्टे लगा दिया है। भूमि स्वामी को मनाने की कोशिश जारी है।
आपको बता दें कि रीवा नगर को अमृत पेयजल योजना के तहत करोड़ों रुपए का बजट आवंटित हुआ है। इससे पेयजल योजना के तहत नई पानी की टंकियां बनाई जानी है। पाइप लाइन बिछानी है। इंटकवेल का निर्माण भी किया जाना है। इसी योजना के तहत चोरहटा वार्ड क्रमांक 2 में भी 1 करोड़ की लागत से 20 लाख लीटर की टंकी का निर्माण किया जाना था। टंकी का निर्माण करने के पहले जमीन की जांच नहीं कराई गई। निर्माण एजेंसी को जगह दिखा दी गई और काम शुरू हो गया। आधा काम होने के बाद पता चला कि जिस जगह पर टंकी बनाई जा रही है। वह निजी भूमि है। भूस्वामी ने मौके पर पहुंच कर आपत्ति दर्ज कर दी। अब मामले में नायब तहसीलदार कोठी ने स्टे दे दिया है।
राजस्व विभाग ने झाड़ा पल्ला
चोरहटा वार्ड क्रमांक 4 में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। यह पानी की टंकी खसरा नंबर 343/2 में किया जा रहा है। यह निजी भूमि है। किसी मिश्रा जी की जमीन पर टंकी बनाई जा रही है। जबकि पास ही सरकारी जमीन खाली पड़ी है। उसे छोड़कर प्राइवेट लैंड में काम शुरू करा दिया गया। सूत्रों की मानें तो इस लापरवाही में तत्कालीन पटवारी की तरफ भी उंगलियां उठाई जा रही है लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इंकार किया है। किसी तरह की नगर निगम टीम को जानकारी देने से खुद को किनारे कर लिया है। अब पूरा मामला फंस गया है।
भूमि स्वामी को मैनेज करने में लगे रहे
निजी भूमि पर टंकी के निर्माण की जानकारी होते ही भूस्वामी के होश उड़ गए। उसने शिकायत लेकर दौड़ना शुरू किया। पहले नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंचा। धोबिया टंकी पीएचई कार्यालय भी पहुंचा। सभी जगह आवेदन दिया गया। इसके बाद मामले को डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की गई। भूमि स्वामी को मनाने में अधिकारी लगे रहे। हालांकि वह नहीं माना। इसके बाद भूमि स्वामी ने शिकायत राजस्व विभाग यानि कलेक्ट्रेट में की।
जांच में हुआ खुलासा, निजी भूमि निकली
भूमि स्वामी ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग में की। नायब तहसीलदार कोठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई। जांच के लिए राजस्व टीम को भेजा गया। मौके पर पटवारी और आरआई पहुंचे। जब जांच की गई तो सच में जमीन निजी निकली। रिपोर्ट टीम ने नायब तहसीलदार को सौंपी। नायब तहसीलदार कोठी ने निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी है लेकिन टंकी का निर्माण कार्य रुका नहीं है। इसकी जानकारी अभी निर्माण करने वाली कंपनी को नहीं दी गई है।
किससे होगी इस नुकसान की भरपाई
इतनी बड़ी लापरवाही अधिकारियों ने दबा कर रखी। इसे उजागर नहीं होने दिया गया। फिलहाल सीएमआर कंपनी ने काम भी नहीं रोका है। स्टे तक की जानकारी कंपनी को नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब टेंडर हुआ, डीपीआर बना और लोकेशन दिखाई गई तो राजस्व टीम को साथ में क्यों नहीं लिया गया। राजस्व विभाग से सीमांकन क्यों नहीं कराया गया। इस लापरवाही के कारण लाखों रुपए लग चुके हैं। आधा काम हो गया है। इस घाटे और नुकसान की भरपाई कौन सहेगा, इसका निर्धारण अभी बांकी है। लापरवाही तय होना भी शेष है।
नगर निगम ने जहां जमीन दी। वहां निर्माण शुरू कर दिया गया। जमीन उपलब्ध कराना नगर निगम का काम है। संबंधित व्यक्ति ने आवेदन दिया था। कमिश्नर ननि को भी आवेदन किया था। स्टे के बारे में जानकारी नहीं है। निर्माण अभी चल रहा है।
योगेन्द्र चौकसे, मैनेजर, सीएमआर कंपनी रीवा
आवेदन आया था। जमीन की जांच कराई गई। जांच में प्राइवेट लैंड होना पाया गया है। खरीदी गई जमीन पर टंकी का निर्माण कर दिया गया है। फिलहाल निर्माण कार्य पर स्टे दे दिया गया है। अब आगे देखते हैं।
तेज प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार, कोठी, हुजूर रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।