रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 28 जुलाई से नई हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद रीवा की सीधी एयर कनेक्टिविटी पांच शहरों तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्रियों और कारोबार को लाभ मिलेगा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
भोपाल और कोलकाता के लिए हवाई सेवा की शुरुआत इसी महीने होने वाली है। डिप्टी सीएम के बयान ने एक बार फिर उम्मीद जगा दी है। पहले अप्रैल महीने में हवाई सेवा शुरू होने की अटकलें थी लेकिन तब इसकी शुरुआत नहीं हो पाई थी। अब 28 जुलाई की डेट फाइनल हुई है। इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से रीवा पांच शहरों से सीधे जुड़ जाएगा।
आपको बता दें कि रीवा एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही सबसे पहले हवाई सेवा की शुरूआत रीवा और भोपाल के बीच ही हुई थी। 6 सीटर प्लेन फ्लाई ओला ने विंध्य के लोगों को खुशी दी थी। हालांकि यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी। फ्लाई ओला अब सिर्फ मरीजों को ही ढो रही है। इसकी जगह फ्लाई बिग ने ली थी। यह 19 सीटर विमान सेवा लेकर आई थी। खजुराहो और भोपाल के बीच हवाई सेवा की शुरूआत की। यह भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई। यानि भोपाल और रीवा के बीच हवाई सेवा रास नहीं आई। पर्याप्त पैसेंजर नहीं मिलने से सेवाएं बंद हो गई। फ्लाई बिग को किसी दूसरी कंपनी ने टेकओव्हर कर लिया। फिर इसका नाम बदल कर स्काई होप हो गया। इसने एयरपोर्ट अथॉरिटी से जल्द ही सेवाएं शुरू करने का वायदा किया लेकिन बाद में मुकर गया। इसके बाद अलायंस से चर्चा शुरू हुई और उसने एक नहीं दो शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की हामी भरी। अलायंस एयर ही भोपाल और कोलकाता के बीच हवाई सेवा की शुरूआत करने जा रही है। इस सेवा को शुरू करने में डिप्टी सीएम का प्रमुख योगदान रहा है।
सब्सिडी में फंसी रही बात इसलिए डेट खिसकी आगे
रीवा भोपाल, और कोलकाता के बीच चलने वाली फ्लाइट के डिले होने के बीच भी इसी सब्सिडी का फाइनल न होना माना जा रहा है। सब्सिडी की राशि यदि फाइनल हो जाती तो अलायंस अप्रैल में ही सेवाएं शुरू कर देता। सब्सिडी का मामला क्लीयर नहीं होने से अप्रैल महीने से सेवाएं अलायंस एयर शुरू नहीं कर पाया था। अब जाकर फिर से आस बंधी है।
28 से शुरू हो रही है हवाई सेवा
डिप्टी सीएम का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह रीवा से भोपाल और कोलकाता के बीच शुरू होने वाली हवाई सेवा का जिक्र कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने इस वीडियो में अब नई डेट दी है। पहले अप्रैल में हवाई सेवा शुरू होने की बात डंके की चोट पर कही थी। इस बार 28 जुलाई से इसके शुरू होने की बात कह रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि फ्लाई पहले रीवा से भोपाल जाएगी। फिर लौट कर रीवा आएगी। इसके बाद रीवा से कोलकाता जाएगी। अब उनकी कही बात में कितना दम है। यह आने वाले समय में पता ही चल जाएगा।
नई फ्लाइट शुरू होने से रीवा पांच शहरों से सीधे जुड़ जाएगा
वर्तमान समय में रीवा एयरपोर्ट से इंडिगो और अलायंस एयर ही अपने हवाई जहाज उड़ा रहे हैं। इन एयरलाइन की फ्लाइट तीन शहरों तक जा रही हैं। अब दो और शहर में सेवाएं शुरू होने से रीवा की कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। पांच शहर रीवा से हवाई सेवा से सीधे जुड़ जाएंगे। भोपाल जाने के लिए अभी सिर्फ सड़क और रेल मार्ग ही थे। अब हवाई सेवा भी मिल जाएगी।
विंध्य के लोगों को मिलेगा फायदा
भोपाल और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू होने से विंध्य के लोगों को फायदा मिलेगा। भोपाल प्रदेश की राजधानी है। यहां चलने वाली ट्रेन हमेशा ही फुल चलती है। ऐसे में कई बार लोगों को एमरजेंसी में ट्रेन की टिकट तक नहीं मिलती। भोपाल सिर्फ राजनीति से जुड़े व्यक्ति ही नहीं जाते। छात्र भी बड़ी संख्या में पढ़ाई करते हैं। वह भी सफर करते हैं। इसके अलावा इलाज कराने के लिए भी लोग भोपाल जाते हैं। रीवा से काफी संख्या में लोग भोपाल में जाकर बस गए हैं। उनका भी आना जाना रीवा लगा रहता है। हवाई सेवा शुरू होने से ऐसे लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा कोलकाता से एयर कनेक्टिविटी का फायदा बिजनेस के मामले में मिलेगा। इसके अलावा विदेश जाने वालों को भी सीधा फायदा होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।