रीवा पुलिस ने लूटपाट और चेन स्नैचिंग करने वाले कुख्यात बाइकर्स गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जनवरी से अब तक 26 वारदातों का खुलासा हुआ। 14 लाख से अधिक का सोना-चांदी, बाइक और स्कूटी बरामद।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने जनवरी से लेकर अब तक हुई 26 वारदातों का खुलासा किया है। इनके कब्जे से 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है। बदमाशों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जिनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। खास बात यह है कि बदमाशों के लिये जो जाल बिछाया गया था, उसकी मॉनीटरिंग स्वयं आईजी गौरव राजपूत समेत डीआईटी राजेश चंदेल और एसपी विवेक सिंह कर रहे थे।
ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह के भीतर बाइक सवार बदमाशों ने सिलसिलेवार तरीके से 6 वारदातों को अंजाम देकर कोहराम मचा दिया था। इससे ना सिर्फ आम जन के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होने लगे थे। ऐसे में घटनाओं को आईजी गौरव राजपूत ने गंभीरता से लिया। पहले उन्होंने डीआईजी राजेश चंदेल, एसपी विवेक सिंह और एएसपी आरती सिंह के साथ बैठक कर बदमाशों को पकड़ने की रणनीति तैयार की। इसके बाद पुलिस की 14 टीमों को तैयार किया। जिसमें थाना प्रभारी, सायबर सेल, सीटीव्हीआई में पदस्थ पुलिसकर्मी शामिल थे। टीमों ने पांच दिनों तक कड़ी मेहनत किया। जिले भर के सीसीटीव्ही कैमरों को ख्ांगाला गया। इस दौरान बदमाशों से मिलता-जुलते एक बदमाश के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। लिहाजा पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन बदमाश नौवस्ता रोड से भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे कौआढान के पास पकड़ लिया। जिसकी पहचान रमजान खान निवासी बैकुंठपुर के रूप में हुई। बदमाश ने पूछताछ में अन्य साथियों के बारे में बताया। लिहाजा पुलिस ने एक के बाद एक अन्य चार बदमाशों को भी पकड़ लिया। गैंग से सम्मलित पूछताछ में जनवरी से लेकर अब तक की 26 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिसमें बैग स्रेचिंग और चेन स्रेचिंग की घटनाएं शामिल हैं।
इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनमें रमजान खान पुत्र अब्दुल खलील खान 28 वर्ष, सलीम खान पुत्र अब्दुल खलील खान 30 वर्ष दोनों निवासी वार्ड 11 बैकुण्ठपुर, पंकज साकेत उर्फ छोटू पुत्र रामनिधि साकेत 22 वर्ष निवासी ग्राम रेरूआ खुर्द थाना गुढ, सचिन सोनी पुत्र स्व० राजकुमार सोनी 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 मनगवां एवं राजेश साकेत पुत्र लक्ष्मण साकेत 27 वर्ष निवासी खुटेही मस्जिद के पास शामिल हैं। बदमाशों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसमें से आरोपी रमजान के विरूद्ध थाना रायपुर कर्चुलियान में 2 एवं थाना कोलगवा सतना मे 3 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। वहीं आरोपी राजेश साकेत के विरूद्ध थाना समान में 6, विवि में 5 अपराध, गुढ में 1, कोतवाली में 1 अपराध दर्ज हैं।
जेवरात समेत बाइक व स्कूटी बरामद
बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 14 लाख 30 हजार रुपये कीमत का मशरुका जब्त किया है। जिसमें लगभग 12 तोला सोने के जेवरात यानी मंगलसूत्र, चेन, कंगन, बाली झुमके, अंगूठी, नथ, कान के फूल, लाकेट आदि शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के जेवरात लगभग 350 ग्राम, पल्सर मोटर साइकल एवं स्कूटी शामिल है।
पिछले कुछ दिनों से रीवा शहर में चेन व बैग स्रेचिंग की सिलसिलेवार वारदात हो रही थी। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। हमारे डीआईजी और एसपी की टीम ने पांच दिनों तक अथक मेहनत किया और अल्टीमेटली हम इस गैैंग के 5 बदमाशों को पकड़ने में सफल हुये। जिनसे जनवरी से लेकर अब तक की 26 घटनाओं का पर्दाफास हुआ है। अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
-गौरव राजपूत, आईजी रीवा जोन
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह