रीवा के विवि मार्ग स्थित आजाद बुक हाउस पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में संदिग्ध एनसीईआरटी किताबें जब्त की गईं। किताबों के प्रिंट अलग पाए गए, और दुकानदार बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच जारी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
आपने नकली खोवा, नकली पनीर, नकली सामान की बिकी तो सुनी होगी लेकिन अब नकली किताब की बिक्री भी शुरू हो गई है। विवि मार्ग में संचालित एक बुक स्टोर में बुधवार को प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने दबिश दी। दुकान से भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें जब्त की गई हैं। इन किताबों के नकली होने की आशंका जताई गई है। इन किताबों मे प्रिंट अलग है। दुकानदार ने मौके पर बिल आदि भी उपलब्ध नहीं कराया है। इससे आशंका बढ़ गई है। दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग और प्रशासन को विवि मार्ग में संचालित आजाद बुक हाउस में एनसीईआरटी की किताबें अधिक दर पर बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद दुकान पर दबिश देने की योजना प्रशासन ने बनाई। पहले ग्राहक बनकर परीक्षा प्रभारी द्रोनाचार्य पाण्डेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने दबिश दे दी। मौके पर 9वीं की एनसीईआरटी की किताबें जब्त की गई हैं। इन किताबों मे प्रिंट अलग है। यह किताबें अन्य एनसीईआरटी से अलग दिख रहीं थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एनसीईआरटी की किबातें खरीदने और बेचने की जानकारी चाही और बिल प्रस्तुत करने को कहा लेकिन दुकानदार ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि बिल उनके सीए के पास है। प्रशासन ने किबात जब्त कर लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक राजेश मिश्रा ने संचालक को नोटिस जारी किया है। 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर सहायक संचालक स्कूल शिक्षा राजेश पाण्डेय, परीक्षा प्रभारी द्रोणाचार्य पाण्डेय, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला मौजूद रहे।
बिल देने को तैयार नहीं था दुकानदार
पहले शिकायत को पुख्ता करने के लिए मौके पर द्रोणाचार्य पाण्डेय ने दबिश दी। उन्होंने 9वीं की एनसीईआरटी की किताबें खरीदी। इसके बाद दुकानदार से बिल देने की बात कही। इस पर दुकानदार ने बिल देने से इंकार कर दिया। दुकानदार ने कहा कि आपको लेना है तो ले जाइए बिल नहीं दिया जाएगा। खरीदी गई किताब पर रेट प्रिंट भी अधिक का मिला है। अब किताबों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। किताब असली है या नकली इसकी जांच जारी है।
नकली किताब होने की आशंका जताई जा रही है
आजाद बुक हाउस में मिली शिकायत के बाद ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार नकली बुक ला रहे हैं। इसके प्रिंटिंग आदि की जांच कराई जाएगी। ऐसा भी संभव है कि दुकानदार एनसीईआरटी की बाहर से किताबें खरीद कर ला रहे हों जो वास्तिक न हो। यही वजह है कि इनमें प्रिंट रेट भी अधिक है और महंगी कीमतों पर बेची भी जा रही हैं।
3 दिन में मांगा गया है जवाब
सहायक संचालक ने आजाद बुक हाउस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गय ाहै कि जांच के दौरान संचालक ने किसी तरह का सहयोग नहीं किया। संचालक भी निरीक्ष्ण के दौरान मौजूद नहीं हुए। एनसीईआरटी की पुस्तक क्रय करने का बिल बाउचर नहीं दिखाया गया। दुकान में एनसीईआरटी की किताबो की रेट लिस्ट, गोसवारा भी संधारित नहीं पाया गया। दुकान संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।