रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा जिले के साथ-साथ प्रदेश के छिंदवाड़ा, सागर, बालाघाट में जिस तरह से लगातार घटनायें घटित हो रही है उसने मानव जीवन को संकट में ला दिया है। समूचे प्रदेश में स्वास्थ्य के लिए लोग अस्पताल तो जाते है लेकिन उन्हें इलाज नहीं मौत मिल रही है। यह बात कमिश्नरी के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल आदिवासी विभाग के राष्टÑीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा की मांग कर डाली।
मध्य प्रदेश में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की लापरवाही और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आदिवासी समाज का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। रीवा कमिश्नरी कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर तीखा हमला बोलते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। धरना स्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विक्रांत भूरिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है और लोग इलाज के अभाव में असमय जान गंवा रहे हैं।
कार्यक्रम में मऊगंज जिलाध्यक्ष हरिलाल कोल, उमरिया जिलाध्यक्ष विजय कोल, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा 'डब्बू', कोल आदिवासी समाज विंध्य अध्यक्ष रमेश प्रसाद कोल, धर्मेंद्र कोल, जमना कोल, शिवकुमार सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोखू लाल। रीवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, महापौर अजय मिश्रा 'बाबा', प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू, मैहर जिलाध्यक्ष धर्मेश घई, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल 'झब्बू', संगठन महासचिव रवि तिवारी व सज्जन पटेल, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह 'बन्ना', पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, बबिता साकेत, कविता पांडेय और रमाशंकर सिंह पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कई वक्ताओं ने किया संबोधित
म.प्र. आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एड. रामू टेकाम, राहुल गांधी टीम से के.के. शास्त्री, महिला आदिवासी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सरवटे, प्रदेश महासचिव अजय सिंह व शिवशंकर गोठिया ने अपना उद्बोधन दिया।
प्रदेश भर की घटनाओं का जिक्र कर बोला हमला
श्री भूरिया ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई दुखद घटनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र बालाघाट में उचित उपचार न मिलने के कारण बुखार से 25 से अधिक बच्चों की मौत हुई। छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप पीने की वजह से 25 से ज्यादा मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि रीवा में चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण बहन कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की असमय मृत्यु हो गई। रीवा में जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया, यदि परिजनों ने सांसें चलती न देखी होतीं तो व्यक्ति को जीवित ही जला दिया जाता। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज और बदहाली का आलम है। सरकार और उसके मंत्री पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं। विक्रांत भूरिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आदिवासी समाज जब किसी संघर्ष की शुरूआत करता है तो वह अपने मुकाम तक पहुंचे बिना पीछे नहीं हटता। कार्यक्रम का कुशल संचालन आॅल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने किया।

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह