रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के अमहिया स्थित आवास में युवा कांग्रेस द्वारा अवैध प्रवेश करने और हंगामे के विरोध में सोमवार को भाजपाईयों में व्यापक जनाक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में हजारों समर्थक सड़क पर उतर आये। विवेकानंद पार्क में एकत्रित होकर समर्थक पैदल मार्च कर आईजी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अमहिया थाना में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुये सांसद जनार्दन मिश्रा ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा हमने छात्र जीवन से राजनीति की है लेकिन मर्यादाओं का ऐसा उल्लंघन कभी नहीं हुआ। सत्ता की भूख में विरोधी दल अपराधियों जैसा आचरण कर रहे हैं। रीवा की राजनीति में रंगे हुए सियार आ गए हैं जिनके लिए राजनीति एक महज खेल है। भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है। लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के आवास में जबरन घुसना स्वीकार नहीं है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक भस्मासुरों को उनकी औकात दिखाने में सक्षम हैं लेकिन हम मर्यादा नहीं तोड़ना चाहते। निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। पुलिस निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करे।
प्रशासन से की निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकार्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाए ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए शहर की शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता संघ के सचिव सुलभ पाण्डेय, फुटकर विक्रेता संघ के पदाधिकारी सहित शहर के नागरिक, व्यापारी और पार्षद मौजूद रहे। आईजी ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले में निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर, ये लगी धाराएं
आईजी गौरव राजपूत को ज्ञापन सौंपन के कुछ मिनट बाद ही अमहिया थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता चेतन सिंह तिवारी 38 वर्ष निवासी पाण्डेन टोला के आवेदन पर पुलिस ने धारा 190, 191(2), 296(बी), 333, 324(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस एफआईआर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अभिषेक परमार, रोहन जान, रवि सुमित सिंह, जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी समेत अन्य का नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह