रीवा के मऊगंज में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। सुसाइड नोट और जांच में दहेज प्रताड़ना के आरोप सही पाए गए, दोनों को जेल भेजा गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पांती मिश्रान गांव में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 7 माह के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका ने अपनी मौत का कारण पति समेत सास को बताते हुये एक सुसाइड नोट छोड़ा था। 21 दिन पूर्व हुई इस घटना में अब पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पांती मिश्रा निवासी करुणा मिश्रा 24 वर्ष का शव 24 दिसंबर की सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया था। मौके से एक 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें पति शिवम मिश्रा 31 वर्ष और सास अरुणा मिश्रा पर प्रताड़ना का आरोप था। ऐसे में पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया था। जांच में सुसाइड नोट में लगाये गये आरोप सही पाये गये। लिहाजा पति व सास के खिलाफ हनुमना थाना में बीएनएस की धारा 80 (2), 85, 3(5) समेत दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
शादी को बीते महज 7 माह
हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी 7 जन्मों का रिश्ता माना जाता है। लेकिन करुणा को ससुराल में इस कदर प्रताड़ना मिली कि वह 7 माह भी नहीं जी सकी। उसने 7 माह के भीतर ही 23-24 दिसंबर की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
एसडीओपी ने की थी जांच
मामला नवविवाहिता से जुड़ा था। ऐसे में जांच एसडीओपी मऊगंज सची पाठक को सौंपी गई थी। उन्होंने सुसाइड नोट में किये गये प्रताड़ना के जिक्र की जांच किया। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें पाया गया कि नविवाहिता के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ। इसी के आधार पर सास व पति को प्रारंभिक तौर पर दोषी मानते हुये मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।