रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, गहने, नकदी और बाइक बरामद की गई। वहीं, पाण्डेन टोला में दिनदहाड़े 70 वर्षीय वृद्धा से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बिछिया थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में 15 दिन पूर्व हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लूटा गया माल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को शान्ति साकेत पत्नी विनोद कुमार साकेत 33 वर्ष निवासी ग्राम गहिरा थाना गोविन्दगढ़ पति के साथ आटो में बैठकर गांव जा रही थी। जैसे ही गंगापुर बोरी फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी तीन अज्ञात बदमाश काले कलर की पल्सर मोटर सायकल सवार होकर आये और झपट्टा मारकर पर्स छीन कर भाग निकले। पर्स में विवो कंपनी का मोबाइल फोन, एक सेट सोने का कान का सुई धागा, एक नग मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल एवं नगदी 4000 रुपये के अलावा यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य कागजात रखे थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान लूट करने वाले तीन एवं समान बिकवाने में मदद करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया उक्त सारा सामान समेत घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है।
इन बदमाशों ने दिया था अंजाम
थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिसमें मोहम्मद अली पुत्र स्व. मलाहत अली 20 वर्ष निवासी मरघटी कुठुलिया, इरशाद खान पुत्र स्व. मो. जलालुद्दीन खान 21 वर्ष निवासी ताहा कालोनी कुठुलिया एवं समीर खान पुत्र जकात खान 20 वर्ष निवासी बोलछड़ी मस्जिद के पास बिछिया शामिल थे। इसके अलावा अमन मुस्कान उर्फ अमन बारी पुत्र मोहनलाल बारी 23 वर्ष निवासी पाण्डेन टोला ने लूटा गया सामान बेचने में मदद की थी, लिहाजा उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
पाण्डेन टोला में दिन दहाड़े वृद्धा से चेन स्रेचिंग
इधर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडेन टोला में सोमवार की दोपहर एक वृद्धा से बदमाशों ने चेन स्रेचिंग की है। बताया गया है कि पाण्डेन टोला निवासी 70 वर्षीय कुसुम नामदेव पत्नी ताराचंद्र अपनी आंखों का इलाज करवाकर संजय गांधी अस्पताल से पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही वह पांडेन टोला पहुंचीं, तभी पीछे से एक युवक आया और अचानक गले से सोने की चेन खींच कर भाग गया। महिला ने शोर मचाया और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर खड़ी बाइक में बैठे बदमाश एक युवती के साथ फरार हो गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।