रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
पुणे में हुए केतन हत्याकांड की तरह रीवा और सतना के बीच हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या कर शव को कब्र में दफना दिया है। करीब तीन माह बाद खुलासा होने पर युवक का कंकाल बन चुके शव को कब्र खोद कर पुलिस ने बाहर निकलवाया है। युवक सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से मार्च माह में लापता हुआ था, जिसका शव रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत टीकर गांव से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल के मचुर्री में शिफ्ट करा दिया गया है । इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसकी प्रेमिका यानी मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।
ससुराल के लिए निकला था युवक
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय विपिन कुमार यादव पुत्र संतू यादव निवासी मोहार टोला, भगदेवरा, थाना रामपुर बघेलान के रूप में हुई है। विपिन 26 मार्च 2026 को गोविंदगढ़ क्षेत्र के टीकर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि गांव का रहने वाला सुनील कुशवाहा उसे अपने साथ लेकर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 28 मार्च को रामपुर बघेलान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोपी की निशानदेही पर नाले के पास मिला शव जांच के दौरान पुलिस का संदेह सुनील कुशवाहा पर गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
तहसीलदार की मौजूदगी में निकाला गया शव
आरोपी की निशानदेही पर टीकर गांव में उसके घर से करीब 300 मीटर दूर नाले के पास जमीन में दफन शव बरामद किया गया। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन महीने पुराना है।
कॉल डिटेल से मिला सुराग
मामले की विवेचना कर रहे मुंशी संजीव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की पत्नी और आरोपी सुनील कुशवाहा के बीच लगातार बातचीत होने के साक्ष्य मिले हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के अनुसार दोनों एक दिन में 10 से अधिक बार फोन पर बात करते थे और कई बार लंबी बातचीत भी होती थी। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने फोन पर ही हत्या की साजिश रची थी। मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने दबिश दी, जहां आरोपी सुनील कुशवाहा मृतक की पत्नी के घर से गिरफ्तार हुआ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने आरोपी सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी से पूछताछ जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और आगे की जांच के आधार पर हत्या के कारण तथा पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए।
रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में निलंबित उपयंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सबूत अदालत में पेश करने का दावा किया गया।
मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के बार-बार वॉशरूम जाने पर रीवा कमिश्नर ने शुगर जांच के निर्देश दिए। 49 अधिकारियों की जांच में 16 डायबिटीज पॉजिटिव मिले, जिससे स्वास्थ्य जांच की अहमियत उजागर हुई।
सतना-सेमरिया मार्ग पर पांच करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी है। बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरभंगा में बाघ शिकार मामले ने वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वनप्रहरी वाहन हटाने, निगरानी कमजोर होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जांच की मांग तेज हुई।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह