रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।

मुख्य बातें:
रीवा, स्टार समाचार वेब
पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश अब आम जनजीवन के लिए बड़ी आफत बन चुकी है। भारी बारिश के कारण जिले के तराई अंचल में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। यहां से गुजरने वाली टमस, बेलन, सुगाढ़ और गोरमा नदी उफान पर हैं। क्षेत्र में नदी-नाले पर बने कई पुल डूब गये हैं, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। स्थिति पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी नजर बनाये हुये हैं। वहीं एसडीआरएफ टीम को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। जिले में पिछले 24 घंटे में 26.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है इस वर्ष मानसूनी सीजन में यह पहली बार है कि इतनी ज्यादा बारिश हुई है। पिछले तीन दिनों से जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। तराई अंचल में सबसे अधिक बारिश हो रही है। यही वजह है कि नदी-नाले उफान पर आ गये हैं। स्थिति यह है कि नदी किनारे की बसाहट पर खतरा मडराने लगा है। नदियों के बढ़ते रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योंथर के पूर्वी क्षेत्र के निचले और संवेदनशील इलाकों में मुनादी करवाकर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है। वहीं सौनौरी गांव के पास बेलन नदी पर बना पुल डूब गया है, नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिससे यहां के 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। इसके अलावा तराई अंचल के कई छोटे पुल भी डूबे हुये हैं, जिससे लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनाते नालों या नदी को पार न करें।
जबलपुर एनडीआरएफ से मांगी गई मदद
बाढ़ की आशंका को देखते हुए त्योंथर की एसडीआरएफ टीम ने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर जबलपुर से एनडीआरएफ की मदद मांगी है। स्थिति से निपटने और किसी भी आपात स्थिति के लिए जबलपुर से एनडीआरएफ के 25 जवानों की एक विशेष टीम त्योंथर पहुंच रही है, जो स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य संभालेगी।
बीहर नदी भी उफान पर
इधर लगातार हो रही बारिश की वजह से बीहर नदी भी उफान पर है। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मुकुंदपुर के पास नदी पर बना पुल डूब गया है। नदी का पानी शहर के बीच स्थित ईको पार्क की दहलीज तक पहुंच चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम लगातार निगरानी कर रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। लगातार नदी में आ रहे पानी की वजह से बकिया बराज का गेट खोलना पड़ा है।
सिरमौर तहसील कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा
इधर बारिश की वजह से सिरमौर तहसील कार्यालय के भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। इस घटना के दौरान कार्यालय में भारी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि प्लास्टर किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे के बाद से तहसील कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कर्मचारी अब कार्यालय के अंदर बैठकर काम करने से डर रहे हैं।
डभौरा थाना में जलभराव की स्थिति
नगर परिषद डभौरा अंतर्गत थाना परिसर में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। थाना परिसर में पानी जमा होने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अपनी शिकायतें लेकर पहुंचने वाले फरियादियों और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना परिसर में जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यदि थाना परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर पानी भर रहा है, तो नगर के अन्य हिस्सों में जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
इन बांधों के खोले गये गेट
बकिया बराज के 6 गेट 50-50 सेमी, 4 गेट 75-75 सेमी खोले गए हैं। 975 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीहर बराज के 8 गेट खोले गए हैं। 4 गेट 50-50 सेमी, 4 गेट150-150 सेमी खोले गए हैं। 207.92 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। मेजा के 7 गेट 150-150 सेमी खोला गया है। 11306 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा। अदवा का1 गेट 3 फीट, 1 गेट 1 फीट खुला हुआ है। बांध से 3504.40 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डीह पुल का जलस्तर खतरे के निशान से ढ़ाई फीट नीचे है। विक्रम पुल में पानी 291.95 मीटर तक जल स्तर पहुंच गया है।
तहसील वार बारिश के आंकड़े
तहसील 19 अगस्त अब तक
जवा 75 मिमी 358 मिमी
सिरमौर 35 मिमी 324 मिमी
त्योंथर 23 मिमी 159 मिमी
गुढ़ 22 मिमी 627 मिमी
सेमरिया 18 मिमी 304 मिमी
रायपुर कर्चु. 17 मिमी 329 मिमी
हुजूर 14 मिमी 315 मिमी
मनगवां 6 मिमी 222 मिमी
बांध वर्तमान स्थिति क्षमता मीटर में बांधों की स्थिति
बकिया बराज 279.90 280.50
माधवगढ़ 285.75 288.00
बीहर बराज 279.30 280.00
देवलोंद 338.05 341.64
सिलपरा 292.00 297.00
मेजा 177.20 170.00
अदवा 191.35 193.83
सिलपरा 294.30 297.00


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।
सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।