रीवा के हिनौती गौधाम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने गौपालन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गंगेव विकासखण्ड के हिनौती गौधाम में नंदनी गौशेड तथा प्राकृतिक खेती पर आधारित बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिनौती गौधाम और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य निराश्रित गायों को आश्रय देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के केन्द्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं।
हमें स्वयं को स्वस्थ रखने और भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रखने के लिए गौपालन और प्राकृतिक खेती को अपनाना अनिवार्य है। समय आ गया है कि हम सब खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग सीमित करके जैविक विधि से विषमुक्त खेती को अपनाएं। सभी किसान कम से कम अपने परिवार के उपयोग का अनाज जैविक विधि से उत्पादित करें। हिनौती और बसामन मामा में निराश्रित गायों का संरक्षण सबके सहयोग से किया जा रहा है। गौ माता और संतों के आशीर्वाद से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य में विकास के कार्य सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। आज हम सबको ईश्वर की विशेष कृपा से संत शिरोमणि महाराज राघवाचार्य का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है। हिनौती गौधाम को विकसित करने में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने बहुत अच्छा सहयोग दिया है। समारोह में विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि हिनौती गौधाम का निर्माण पूरा हो जाने पर क्षेत्र की हर निराश्रित गाय को आश्रय मिलेगा। इससे किसानों की खेतों की रखवाली की समस्या भी दूर होगी। हम सब मिलकर हिनौती को सबसे विकसित गौधाम बनाएंगें। समारोह में जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी तथा राजेश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, संत वटुक महाराज, संत आचार्य आशीष, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
ईश्वर की कृपा से मिलती है गौ सेवा
समारोह में राघवाचार्य महाराज ने कहा कि ईश्वर की विशेष कृपा होने पर ही गौ सेवा का अवसर मिलता है। हिनौती गौधाम गौ सेवा और प्राकृतिक खेती का केन्द्र बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए गौ सेवा का प्रेरणास्रोत भी बनेगा। श्रीअन्न यानी मोटा अनाज हमारे सनातन परंपरा के अनाज हैं। इनकी खेती को अपनाकर हम सनातन की ही सेवा करेंगे। गाय ही हम सबकी माता और विश्व का पोषण करने वाली है। इसकी सेवा करना हम सबका धर्म है। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि गौसेवा के लिए हृदय में मां की करूणा और पिता की तरह अनुशासन होना आवश्यक है। संतों और ईश्वर के आशीर्वाद से रीवा में गौ सेवा के कई कार्य किए जा रहे हैं। गौ अभ्यारण्य और गौधाम में हजारों बेसहारा गायों को आश्रय मिला है। सभी किसान भाई गौपालन और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। इस वर्ष अनियमित वर्षा को देखते हुए कोदो, ज्वार और मूंग की अधिक से अधिक क्षेत्र में खेती करें। इससे जैविक अनाज प्राप्त होगा।
उप मुख्यमंत्री ने पौधे रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हिनौती गौधाम में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति हर वर्ष कम से कम पांच पौधे रोपित कर धरती माता को हरी चूनर पहनाने में योगदान दे। हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी भावी पीढ़ी का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधे रोपित किए। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।