रीवा के सेमरिया में सराफा व्यापारी से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने 9 लाख के जेवर और नशीली सिरप बरामद की।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सेमरिया थाना क्षेत्र के हर्दी गांव के पास सराफा व्यापारी से लूट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाश के कब्जे से लूटे गये 9 लाख रुपये के जेवरात बरामद हो गये हैं। वहीं नशीली सिरप भी मिली है। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि अरविंद कुमार सोनी पुत्र रामदयाल सोनी खड्डा मोड़ में आयु ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है। 15 जनवरी की रात भी वह रोज की तरह दुकान बंद कर सोने चांदी के जेवरात को एक बैग में रख कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही हर्दी गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक में सवार तीन बदमाश पहुंचे और डंडा से हमला कर उसका बैग छीन कर भाग निकले। बैग में करीब 9 लाख रुपये कीमती जेवरात रखे हुये थे। पुलिस ने तत्काल ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया और तलाश में जुट गई। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतुल सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह 23 वर्ष निवासी बम्हनी सेमरिया हाल करहिया रीवा बताया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने लूटे गये जेवरात के अलावा 17 शीशी नशीली सिरप बरामद किया है। लिहाजा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध अलग से दर्ज किया गया है। वहीं उसके दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गये बदमाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रेकी कर दिये थे घटना को अंजाम
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद सराफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी अतुल सिंह के दो साथी दूसरी तरफ भाग गये थे, जबकि वह बाइक लेकर रीवा की तरफ जा रहा था। तभी शाहपुर चौकी प्रभारी ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया है। अब उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
ये माल हुआ बरामद
बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 19 नग चांदी का पायल, मंगलसूत्र, 2 लाकेट, 8 लाकेट बड़े एवं 5 छोटे लाकेट समेत 30 नग मंचली बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बतायी गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल क्रमांक एमपी 17 जेडबी 0414 कीमती को बरामद किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।