×

50 से अधिक कच्चे मकान ढहे, नदी-नालों में डूबे 4 लोग

रीवा और मऊगंज जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, 50 से अधिक कच्चे मकान ढहे और 4 लोगों की मौत। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर, कई सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर।

By: Star News

Jul 19, 202517 hours ago

view1

view0

50 से अधिक कच्चे मकान ढहे, नदी-नालों में डूबे 4 लोग

रीवा, स्टार समाचार वेब

रीवा-मऊगंज जिले में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बारिश के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। मऊगंज के ढाबा तिवरियान और माडौ में 50 से अधिक कच्चे मकान धरासाई हो गए हैं। वहीं रीवा के सगरा, अतरैला, मऊगंज एवं अमहिया थाना क्षेत्र में नदी-नालों में बहने से चार लोगों की मौत हो गई है। अभी भी आधा दर्जन से अधिक मार्ग बंद हैं, जिससे सैकड़ों गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। त्योंथर अंचल में बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है। यहां टमस और बेलन नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई की शाम से लेकर 17 जुलाई की देर रात तक रीवा व मऊगंज में बादल आफत बन कर बरसे। इससे दोनों ही जिले में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गये। रीवा में जहां बीहर व बिछिया नदी उफान पर आ गई थी। वहीं मऊगंज में ओड्डा नदी ने जमकर तबाही मचाया। इसके अलावा त्योंथर क्षेत्र में टमस व बेलन नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिससे तराई अंचल में खतरा बरकरार है। कई पुल डूबे हुये हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सबसे अधिक तबाही मऊगंज जिले के ढाबा तिवरियान गांव में हुई है। यहां तकरीबन 50 घर धरासाई हो गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों की तत्काल सहायता करते हुए 5-5 हजार रुपए एवं बर्तन समेत 50 किलो अनाज उपलब्ध कराया। जबकि घरों का सर्वे कर उचित मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं माड़ौ में भी दर्जन भर घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी लोगों के घरेलू उपयोग की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इनकों भी प्रशासनिक स्तर पर मदद दी गई है।

कमिश्नर और आईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद तथा आईजी गौरव राजपूत ने मऊगंज जिले का भ्रमण करके बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट की। हनुमना तहसील के ग्राम ढाबा तिवरियान गांव में नाले का पानी बढ़ने पर 47 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें से कई मकान पूरी तरह से गिर गए हैं। इनमें रहने वाले सभी परिवारों को स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में सुरक्षित रखा गया है। कमिश्नर ने बस्ती का दौरान करते हुए बाढ़ पीड़ितों से भेंट की। कमिश्नर ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता देगा। रहने की जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक सभी बाढ़ पीड़ित राहत शिविरों में रहेंगे। कलेक्टर शिविर में भोजन, पानी, दवा, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था करें। मकानों के गिरने तथा बाढ़ के पानी से जिन परिवारों के अनाज खराब हो गए हैं उन सभी को उचित मूल्य दुकानों से 25 किलो गेंहू और 25 किलो चावल देने की व्यवस्था करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सभी परिवारों की सूची बनाकर इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दें। मौके पर पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

तराई अंचल में हाई अलर्ट

बारिश के चलते जिले के तराई अंचल में हाई अलर्ट है। यहां बेलन और टमस का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस रहा है। त्योंथर को गांवों से जोड़ने वाले कई मार्ग जल भराव के कारण बंद हैं। त्योंथर-पचामा मुख्य मार्ग भी बंद कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी बनाये हुये हैं। लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। निचली बस्तियों को खाली करा कर यहां रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

मऊगंज-प्रयागराज सड़क बही

बाढ़ और बारिश के चलते मऊगंज से प्रयागराज की ओर जाने वाला मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पर कई फिट सड़क बह गई है। जिसके चलते मार्ग को बैरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डाल कर मार्ग से गुजर रहे थे। ऐसे में यहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वही सड़क बहने की सूचना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी गई है। जिनके द्वारा सुधार कार्य किया जायेगा।

बांध में डूबा युवक

इधर अतरैला थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में एक युवक डेम में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीआरसी की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की पहचान अंकित साहू पुत्र संतोष साहू 20 वर्ष निवासी आठेसा थाना अतरैला के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नदी में बहा युवक

मऊगंज में उफनाती नदी को पा कर रहा एक युवक तेज बहाव में बह गया। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उसका शव बरामद किया है। घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान राहुल साकेत पुत्र शंकर साकेत 20 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया है कि युवक को स्थानीय लोगों ने नदी पार करने के लिये मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और तेज बहाव में बह गया।

पानी से भरे गड्ढे में डूबी 7 वर्षीय मासूम

जिले के ग्राम पंचायत बक्छेरा में दीपान्जली तिवारी पुत्री अमित तिवारी 7 वर्ष की बीती शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परीजनों ने बताया कि दीपांजलि घर से चाकलेट लेने के लिये बाहर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। जिसकी जान चली गई। परिजनों ने इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया है। आरोप है कि कई बार सड़क निर्माण की बात कही गई, लेकिन उनकी बातों का अनसुना करता रहा। जिसकी कीमत मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

डीएसपी के चालक का बेटा बिछिया नदी में बहा

शुक्रवार की शाम बिछिया नदी में एक युवक बह गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक मोबाइल में रील बनाते हुये नदी के करीब पहुंचा और उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान आर्यन खान निवासी बिछिया के रूप में की गई है। बताया गया है कि युवक के पिता डीएसपी हिमाली पाठक के चालक हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग कर रही है। लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी में रुकेगी ‘फ्री’ की कालाबाजारी... अब गरीबों को चावल कम और गेहूं मिलेगा ज्यादा

1

0

एमपी में रुकेगी ‘फ्री’ की कालाबाजारी... अब गरीबों को चावल कम और गेहूं मिलेगा ज्यादा

मध्यप्रदेश सरकार सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। अब चावल की जगह गेहूं की मात्रा बढ़ाई जाएगी। राज्य के खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है।

Loading...

Jul 20, 2025just now

राजस्थान पानी-पानी और डूब गया अजमेर... मध्यप्रदेश में अब तक 20.5 इंच बारिश दर्ज

1

0

राजस्थान पानी-पानी और डूब गया अजमेर... मध्यप्रदेश में अब तक 20.5 इंच बारिश दर्ज

देश में मानसूनी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने कर्नाटक, बिहार, सिक्किम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर-दक्षिण कर्नाटक और उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Loading...

Jul 20, 2025just now

छतरपुर-जबलपुर- हरदा और रतलाम के अफसरों पर गिरेगी गाज

1

0

छतरपुर-जबलपुर- हरदा और रतलाम के अफसरों पर गिरेगी गाज

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव अभी विदेश यात्रा पर हैं। जैसे ही लौटेंगे, वैसे ही छतरपुर, जबलपुर, हरदा और रतलाम के अफसरों पर सरकार की गाज गिरेगी। दरअसल, सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश से जांच के आदेश भी दे दिए थे।

Loading...

Jul 20, 2025just now

मध्यप्रदेश... कागजों में संचालित 250 प्राइवेट स्कूलों की ‘सेवा समाप्त’

1

0

मध्यप्रदेश... कागजों में संचालित 250 प्राइवेट स्कूलों की ‘सेवा समाप्त’

मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे फर्जीवाड़े पर सख्त एक्शन लिया है। सरकार की कर्रवाई से लूट का अड्डा बन चुके प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। आलम यह था कि अधिकांश स्कूल सिर्फ कागजों में संचालित किए जा रहे थे।

Loading...

Jul 20, 2025just now

मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में अब कलेक्टर अपीलीय अधिकारी

1

0

मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में अब कलेक्टर अपीलीय अधिकारी

मध्यप्रदेश में दो साल पहले बनाए गए तीन नए जिलों को चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है। अब इन जिलों के कलेक्टर अपने जिला क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटों के लिए अपीलीय अधिकारी के रूप में काम कर सकेंगे।