रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल, महिला के गर्भाशय से 3 किलो गांठ निकाली गई। लंबे समय से पीड़ित महिला अब स्वस्थ, विशेषज्ञ टीम की कुशलता से मिला नया जीवन।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विन्ध्य क्षेत्र में उन्नत और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याय बन चुके मिनर्वा हॉस्पिटल में एक बार फिर चिकित्सा उत्कृष्टता का प्रभावशाली उदाहरण देखने को मिला। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक जटिल सर्जरी को अंजाम देते हुये महिला के गर्भाशय से 3 किलो की गांठ को निकाला है। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है, जिसकी देखभाल अस्पताल में ही की जा रही है। जानकारी अनुसार महिला पिछले लगभग 3 वर्षों से अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से जूझ रही थी। इसके साथ ही उसके पेट में लगातार भारीपन और असहजता महसूस हो रही थी। महिला ने मिनर्वा हॉस्पिटल में विशेषज्ञ से परामर्श लिया। अस्पताल में महिला की जांच के बाद पता चला कि महिला के गर्भाशय में गांठों की समस्या थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए अस्पताल की अनुभवी टीम ने सावधानी व सूझबूझ के साथ आॅपरेशन करने का निर्णय लिया। उक्त जटिल आॅपरेशन डॉ. ज्योति ओझा मिश्रा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं आईवीएफ विशेषज्ञ के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आॅपरेशन के दौरान लगभग 3 किलोग्राम वजन की गांठ महिला के पेट से निकाली गई। इस पूरी शल्य प्रक्रिया में डॉ. अभिषेक मिन्ज, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। साथ ही आॅपरेशन थिएटर टीम ने उत्कृष्ट समन्वय, तत्परता और समर्पण के साथ अपना योगदान दिया। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है। मिनर्वा हॉस्पिटल में इस तरह की सर्जरी आसानी से की जा रही है, जिससे पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) और एसडीओपी की नई पदस्थापना की गई है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।