रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
12 वर्षीय किशोरी से घर में घुस कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय बालिका अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची थी। उसने बताया कि उसके माता-पिता किराना की दुकान लगाते हैं। गुरुवार को उसकी मां किराना का सामान खरीदने के लिये बाजार गई थी, जबकि पिता भी काम से कहीं गये थे। घर पर ही संचालित दुकान में वह अकेले थी। तभी वहां पर घोघर निवासी आरोपी सकील खान उर्फ मंजा पुत्र खलील खान 22 वर्ष पहुंचा। उसने बालिका से फ्रूटी मांगा। व फू्रटी फ्रिज से निकालने घर के भीतर गई तो आरोपी भी पीछे से पहुंच गया। उसने बालिका के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। प्राइवेट पार्ट को टच किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर भागा
बालिका ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था तो वह लगातार शोर मचा रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसका मुंह दबाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी लगातार चिल्लाती रही। ऐसे में आरोपी जान से मारने और किसी को न बताने की धमकी देते हुये वहां से भाग निकला।
दो घंटे में हो गया गिरफ्तार
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि बालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की तलाश की गई। करीब दो घंटे में आरोपी को मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।