रीवा में मानसून की दस्तक के साथ होमगार्ड और एसडीईआरएफ अलर्ट मोड में, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 70 से अधिक जवान तैनात। सेमरिया, जवा, त्योंथर समेत तराई क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के लिए 3 क्यूआरटी टीमें तैयार।

मानसून को लेकर होमगार्ड व एसडीईआरएफ तैयार
रीवा, स्टार समाचार वेब
मानसून ने जिले में दस्तक देते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए है। ऐसे में बारिश की वजह से होने वाली क्षति को लेकर होम गार्ड व एसडीईआरएफ को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 70 से अधिक जवानों को सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात कर दिया गया है। इसमें ज्यादातर क्षेत्र जिले के तराई अंचल के हैं। टीम को राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण भी लगातार दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि रीवा जिले का तराई क्षेत्र बाढ़ प्रभावित माना जाता है। यहां बारिश के मौसम में अक्सर बाढ़ आती है। सबसे ज्यादा प्रभावित त्योंथर व जवा तहसील का क्षेत्र होता है। इसके अलावा सेमरिया में भी बाढ़ का खतरा मडराता रहता है। लिहाजा यहां पर बाढ़ आपदा से निबटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया है कि होमगार्ड समेत एसडीईआरएफ के 70 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। जिनकी अलग-अलग टीम बना कर ड्यूटी लगाई गई है। इन जवानों को सेमरिया, जवा, सोहागी, त्योंथर, लौर, सोनौरी में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसडीईआरएफ के 10 जवानों को स्टैंड बाई में रखा गया है। जो रीवा के पुलिस कंट्रोल रूम में है। जिन्हें जरुरत पडने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जायेगा।
निगरानी करेंगे अधिकारी
होम गार्ड व एसडीईआरएफ द्वारा किये जाने वाले राहत एवं बचाव कार्य की अधिकारी सतत निगरानी करेंगे। इस संबंध में होमगार्ड सेनानी मिनाक्षी सिंह चौहान ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया है। वहीं टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर विकास पाण्डेय को सौंपा गया है। इसके अलावा कुछ जवानों को रिजर्व भी रखा गया है। जिन्हें जरुरत के तहत संबंधित स्थानों पर भेजा जायेगा।
3 क्बिक रिस्पांस टीम
बाढ़ से निपटने के लिये होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों को मिलाकर तीन क्विक रिस्पांस टीम यानी क्यूआरटी भी बनाई गई है। इसमें स्थानीय निवासियों को भी शामिल किया गया है। ये टीम सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचेगी और राहत एवं बचाव कार्य में पहले से तैनात टीम की मदद करेगी।
दिये गये यह उपकरण

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।