रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने टीएल समीक्षा बैठक में जलभराव, सड़क मरम्मत, नालियों की सुरक्षा, यातायात सुधार और ई-ऑफिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
निगम आयुक्त अक्षत जैन ने सोमवार को निगम सभागार में टीएल समीक्षा बैठक आयोजित कर शहरवासियों से जुड़े विभिन्न जनहितकारी विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में वषार्काल के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जलभराव, रोड रेस्टोरेशन तथा दुर्घटना संभावित खुली नालियों पर कवर लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करे। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त ने निगम के फील्ड इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे अगले दो दिनों के भीतर शहर की सड़कों का भ्रमण कर दुर्घटना संभावित गड्ढों का चिन्हांकन करें तथा प्राथमिकता के आधार पर उन्हें मोटरेबल बनाएं। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान गड्ढों में जलभराव होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए तत्काल कार्रवाई कर सड़कों को व्यवस्थित किया जाए।
डेनेज व अन्य तैयारी की ली गई जानकारी
उन्होंने जोनवार पैचवर्क, ड्रेन कवर एवं ह्यूम पाइप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, चौराहों एवं गलियों के कोनों पर स्थित खुली अथवा क्षतिग्रस्त नालियों को चिन्हित कर उन पर कवर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में उन क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई, जहां प्रतिवर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तत्काल राहत के लिए आवश्यकतानुसार अस्थायी कच्ची नालियां बनाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वार्डवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल के पास यातायात दबाव कम करने बनेगी योजना
शहर के अत्यंत व्यस्त हॉस्पिटल चौक पर बढ़ते यातायात दबाव एवं भीड़ को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुक्त ने निर्देश दिए कि माह के अंत तक नगर निगम मुख्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों में फाइलों का संचालन शत-प्रतिशत ई-आॅफिस के माध्यम से किया जाए। साथ ही, स्थानांतरित अथवा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ई-आॅफिस आईडी तत्काल निष्क्रिय करने तथा सभी प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ई-नगरपालिका पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। बैठक में फील्ड कर्मचारियों के लिए फील्ड रैंकिंग प्रणाली लागू करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सिद्धार्थ सिंह, एचके त्रिपाठी, रामनरेश तिवारी, केएन साकेत, राजेश मिश्रा, पीएन शुक्ला, कमलेश्वर सिंह, अभिनव चतुवेर्दी, मुरारी कुमार, नीलेश चतुवेर्दी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।