रीवा जिले के पीएम श्री नवोदय विद्यालय सिरमौर में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक सामने आई। कक्षा 6वीं का छात्र अर्पण यादव बिना किसी को बताए स्कूल से बाहर निकल गया। छात्र 5 घंटे तक लापता रहा और मनगवां में मिला। विद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पीएम श्री नवोदय विद्यालय सिरमौर की बड़ी लारवाही सामने आई है। विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक छात्र ने ही खोल दी। इस लापरवाही से छात्र की जान पर 5 घंटे तक संकट मंडराता रहा। माता पिता मिलने नहीं आए तो छात्र उनसे मिलने गांव निकल पड़ा। छात्र विद्यालय से अचानक बिना किसी को बचाए बैग लेकर अपने घर निकल पड़ा। इसकी भनक विद्यालय में किसी के नहीं लगी। जब शाम को छात्रों की गिनती हुई तो छात्र के गायब होने का खुलासा हुआ। तब हड़कंप मच गया। प्रबध्ांन ने सिरमौर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी थानों को मैसेज किया। 5 घंटे बाद छात्र मनगवां में मिला। छात्र के मिलने पर ही प्रबंधन और अभिभावक ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि सिरमौर में संचालित पीएम श्री नवोदय विद्यालय आवासीय विद्यालय हैं। इसमें प्रवेश के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ता है। परीक्षा पास करने पर ही स्कूल में प्रवेश मिलता है। इस विद्यालय के परिसर में ही छात्रों के लिए सारी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता। छात्रों की सुरक्षा के लिए ऊंची दीवारें और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इस विद्यालय की सुविधाओं के लिए सरकार हर महीने लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।
दरअसल कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला छात्र अर्पण यादव हनुमना मऊगंज का रहने वाला है। छात्रों से हर हफ्ते उनके अभिभावक मिलने जाते है। रविवार को अरुण से मिलने का वायदा उनके माता पिता ने भी किया था। वायदा करने के बाद भी अभिभावक छात्र से मिलने नहीं पहुंचे। इससे दुखी छात्र खुद ही माता पिता के पास मिलने के लिए निकल पड़ा। नवोदय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच भी छात्र बैग लेकर बाहर निकल गया। उस पर किसी की नजर तक नहीं पड़ी। छात्र सिरमौर होते हुए मनगवां तक पहुंच गया। इसके बाद भी किसी को भनक नहीं लगी। शाम को जब छात्रों की खोजबीन की गई तब एक छात्र मिसिंग मिला। पूरे हास्टल और परिसर में तलाशा गया। कहीं नहीं मिला तो बिना देरी किए ही स्कूल प्रबंधन सीधे सिरमौर थाना पहुंच गए। उन्होंने छात्र की मिसिंग शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एक्टिव हुई और छात्र को ट्रैस करना शुरू किए। छात्र 5 घंटे बाद मनगवां में मिला। पुलिस ने छात्र को अपने कब्जे मे लिा। इसकी सूचना परिजन को दी गई। स्कूल प्रबंधन और परिजन थाना पहुंचे। छात्र को फिलहाल परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
स्कूल प्रबंधन और सुरक्षा पर नहीं रहता ध्यान
सूत्रों की मानें तो विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य मनीष तिवारी कुछ ज्यादा ही लापरवाह हैं। यहां पदस्थ पीटीआई का भी यही हाल है। स्कूल प्रबंधन पर ध्यान देने की जगह वह फोटो सेशन में लगे रहते हंै। सूत्रों की मानें तो इनका आए दिन जलप्रताप में फोटो सेशन चलता रहता है। इनकी अनदेखी और लापरवाही के कारण ही एक बच्चे की जान आफत में आ गई थी। वैसे भी रीवा में बच्चों को लेकर कई तरह की घटनाएं हो गर्इं। इसके बाद भी आवासीय विद्यालय में इस तरह की चूक समझ से परे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।