रीवा में नीट यूजी परीक्षा के आठ केंद्रों को अतिरिक्त भुगतान मिलने पर एनटीए ने 2.01 लाख रुपये वापस मांगे हैं। जांच में अधिक भुगतान सामने आने के बाद केंद्राध्यक्षों को राशि लौटाने के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने एनटीए ने केन्द्राध्यक्षों को छात्र संख्या और पर्यवेक्षकों के हिसाब से राशि का भुगतान की थी। केन्द्राध्यक्षों ने एक्स्ट्रा राश् िदी गई थी। भुगतान की गई राशि का जब मिलान किया गया तो 8 केन्द्रों से रिकवरी निकाली गई है। 2 लाख 1 हजार 787 रुपए की रिकवरी निकली है। सभी केन्द्राध्यक्षों को एनटीए को राशि वापस करने के लिए कहा गया है।
नीट यूजी की पहली परीक्षा पेपर लीक मामले में विवादों में रही। अब री नीट परीक्षा अतिरिक्त भुगतान को लेकर विवादों में आ गई है। रीवा में परीक्षा के लिए 13 केन्द्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों में 5 हजार से अधिक छात्र बैठे। इन 13 केन्द्रों में से 8 केन्द्राध्यक्षों को तय डिमांड से अधिक का भुगतान किया गया। जब जांच हुई तो अतिरिक्त राशि भुगतान होना पाया गया। अब 8 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों से रिकवरी निकाली गई है। 2 लाख से अधिक की राशि की वसूली की जाएगी।
ऐसा पहली बार हुआ
नीट परीक्षा में ऐसा पहली बार है, जब केन्द्राध्यक्षों को अतिरिक्त राशि का भुगतान किया गया। अब एनटीए ने राशि वापस मांगी है। नीट परीक्षा के कोआर्डिनेटर के पास पत्र पहुंचा है। सभी केन्द्राध्यक्षों को अतिरिक्त राशि वापस करने की जानकारी दे दी गई है। इस रिकवरी से 5 केन्द्र बच गए हैं। 8 केन्द्र जिन पर रिकवरी निकाली गई है। इन केन्द्रों को परीक्षा आयोजित करने के लिए 14 लाख 93 हजार 577 रुपए का भुगतान किया गया था। यह राशि केन्द्र में परीक्षा आयोजित करने के लिए दी गई थी। इसमें परीक्षा ड्यूटी करने वाले पर्यवेक्षकों के अलावा केन्द्राध्यक्ष का भी भुगतान शामिल था। राशि की डिमांड की गई थी। अधिक भुगतान लिया गया, अब एनटीए को वापस करना होगा।
एनटीए ने सभी केन्द्रों को एडवांस पेमेंट दिया था। केद्रों ने कम यूज किया। अब जो अनयूज्ड एमाउंट है। वह वापस करना होगा। यही राशि एनटीए मांग रहा है। पत्र आया है। सभी केन्द्राध्यक्षों को वाट्स में जानकारी दे दी गई है। सोमवार को लेटर जारी किया जाएगा।
महालक्ष्मी पाण्डेय, प्राचार्य एवं सिटी कोआर्डिनेटर, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1
किस केन्द्र से कितनी होनी है रिकवरी
केन्द्र भुगतान राशि रिकवरी राशि
पीके स्कूल 259155 रुपए 38165 रुपए
मार्तण्ड स्कूल क्र 1 218979 रुपए 18179 रुपए
पॉलिटेक्निक कॉलेज 218979 रुपए 25619 रुपए
गवर्नमेंट स्कूल क्र 1 180720 रुपए 17120 रुपए
जीडीसी कॉलेज 180720 रुपए 39440 रुपए
विधि महाविद्यालय 160632 रुपए 19352 रुपए
केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 147240 रुपए 20840 रुपए
गवर्नमेंट स्कूल क्र 2 127152 रुपए 23072 रुपए
योग 1493577 रुपए 201787 रुपए
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर हुए इस हादसे की विस्तृत जानकारी और रेस्क्यू ऑपरेशन यहाँ पढ़ें।
रीवा जिला चिकित्सालय में प्रदेश की पहली मदर न्यू बॉर्न यूनिट, आदर्श टीकाकरण केंद्र, फिजियोथैरेपी यूनिट और गर्भ संस्कार कक्ष का शुभारंभ हुआ। इससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
रीवा में नीट यूजी परीक्षा के आठ केंद्रों को अतिरिक्त भुगतान मिलने पर एनटीए ने 2.01 लाख रुपये वापस मांगे हैं। जांच में अधिक भुगतान सामने आने के बाद केंद्राध्यक्षों को राशि लौटाने के निर्देश दिए गए।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सकों ने अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से बिना चीरा लगाए नाक के रास्ते पिट्यूटरी ब्रेन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। मरीज स्वस्थ है और विशेषज्ञों ने इसे क्षेत्र की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि बताया।
रीवा के सरकारी स्कूलों में नए सत्र के तीन महीने बाद भी विद्यार्थियों को पूरी किताबें नहीं मिलीं। हिंदी माध्यम की पुस्तकें अधूरी पहुंचीं, जबकि अंग्रेजी माध्यम के छात्र अब भी पुस्तकों का इंतजार कर रहे हैं।
सतना के सरभंगा बाघ शिकार मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, चार जेल भेजे गए। वन विभाग जांच जारी होने की बात कह रहा है, जबकि निगरानी तंत्र और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में पुलिस ने फूड कैफे पर छापा मारकर 40 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप जब्त की। कैफे संचालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
सतना में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने के प्रयास में वाहन रोककर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। मामले में नामजद सहित अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई, जबकि कार्रवाई पर भी सवाल उठे।
विश्व जूनोसिस दिवस पर विशेषज्ञों ने रेबीज सहित जूनोटिक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर चेताया। पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और समय पर उपचार को संक्रमण रोकने का प्रभावी उपाय बताया गया।
सतना के अहिरगवां में वन विभाग ने 50 क्विंटल अवैध खैर काष्ठ जब्त किया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज किया गया। अब लकड़ी के स्रोत और अवैध नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह