×

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस

रीवा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नव आरक्षकों ने वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान लेकर छह आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

By: Yogesh Patel

Feb 28, 20263:44 PM

view2

view0

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस

हाइलाइट्स:

  • वर्दी में बनाई रील, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
  • एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस
  • नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

रीवा, स्टार समाचार वेब

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात नव आरक्षकों ने वर्दी में एक रील बनाई। शीर्षक दिया शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है न। यह रील वायरल हुई तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन ने मामले को संज्ञान में लिया और सभी 6 नव आरक्षकों को नोटिस थमा दिया। 

ज्ञात हो कि आज का यह दौर रील का है, हर कोई रील का दीवाना है। लोग खुद की रील बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड करते हैं, ताकि वह जल्द मशहूर हो सकें। लेकिन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील बनाने की मनाही है। बकायदा पुलिस मुख्यालय भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर रखा है। लेकिन फेमस होने के चक्कर में नव आरक्षक इस आदेश को भूल गये और गलती कर बैठे। उन्होंने एक रील बनाई। जिसमें यह कहते हुये सुनाई दे रहे हैं कि शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है न" "हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है न" "हमारे पास कपड़े नहीं तो क्या हुआ वर्दी तो हैं न" यह वीडियो रील जैसे ही पीटीएस एसपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने एक्शन लिया और कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। ऐसे में इन आरक्षकों की मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है।

इनको जारी हुई नोटिस

एसपी ने जिन आरक्षकों को नोटिस जारी किया है उसमें नव आरक्षक 1108 (चेस्ट नंबर 301) अनिल कड़ोदिया, नव आरक्षक 4943 (चेस्ट नंबर 313 ) आनंद कुलवरे, नव आरक्षक 1706 (चेस्ट नंबर 316) प्रदीप यादव, नव आरक्षक 788 (चेस्ट नंबर 317) राज कुमार सैन्धव, नव आरक्षक 677 ( चेस्ट नंबर 318 ) गोनू सतबाढ़िया एवं  नव आरक्षक 692 (चेस्ट नंबर 320 ) सुरजीत गर्ग शामिल हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच शुरू

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच शुरू

इंदौर में साइबर ठगों ने खुद को ATS अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट किया और 1.15 करोड़ रुपए लूट लिए। आतंकवाद का डर दिखाकर की गई इस ठगी की पूरी कहानी पढ़ें।

Loading...

Feb 28, 20266:25 PM

जबलपुर नगर निगम में EOW का छापा: मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर नगर निगम में EOW का छापा: मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर में EOW ने नगर निगम के स्थापना बाबू राकेश शर्मा को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कर्मचारी के मेडिकल वेतन के बदले मांगी थी घूस। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 28, 20265:37 PM

भोपाल: बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विधायक आरिफ मसूद का संस्थान और कई रसूखदारों के निर्माण चिह्नित

भोपाल: बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विधायक आरिफ मसूद का संस्थान और कई रसूखदारों के निर्माण चिह्नित

भोपाल के बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ढहाया। विधायक आरिफ मसूद के संस्थान सहित 25 से अधिक रसूखदारों के निर्माण चिह्नित किए गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 28, 20265:08 PM

दमोह शर्मसार: 9 माह की मासूम से दुष्कर्म, रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दमोह शर्मसार: 9 माह की मासूम से दुष्कर्म, रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दमोह के नोहटा में 9 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक घटना। पुलिस ने परिवार के ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 28, 20264:55 PM

1937 लोकेशन की जमीनें होंगी महंगी, 10 से 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

1937 लोकेशन की जमीनें होंगी महंगी, 10 से 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

रीवा और मऊगंज में 1937 लोकेशन की जमीनों के दाम 10 से 100 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी। उप मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव के बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू होने की संभावना।

Loading...

Feb 28, 20263:51 PM