रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने बताया विंध्य की बड़ी उपलब्धि। एयर एम्बुलेंस में भी रीवा सबसे आगे, विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे अब।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मंगलवार को रीवा एयरपोर्ट से नए विमान सेवा की शुरुआत की गई। रीवा से रायपुर के लिए एटीआर 72 को मुख्यमंत्री और केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रीवा में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जर्नादन मिश्रा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा से रायपुर के लिए शुरू की गई नई विमान सेवा विंध्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाने में भी रीवा वाले सबसे आगे हैं।
मंगलवार को विन्ध्य क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिली। रीवा एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हुई। एलायंस एयरवेज सप्ताह में तीन दिन रीवा से रायपुर और रायपुर से रीवा के लिए 72 सीटर प्लेन की सुविधा शुरू की। रीवा एयरपोर्ट में आयोजित समारोह में हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली से शामिल होकर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ के राममोहन नायडू ने हवाई सेवा का शुभारंभ किया। समारोह में केन्द्रीय मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से हरी झण्डी दिखाकर विमान सेवा का शुभारंभ किया।
रीवा तरक्की की ऊंचाईयां छू रहा है: डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा से रायपुर के लिए वायु सेवा की यह तीसरी सौगात मिल रही है। रीवा में असीम संभावनाओं के बावजूद भी हवाई सेवाएं न होने पर वह तरक्की नहीं हो पायी थी लेकिन अब रीवा तरक्की की ऊंचाईयां छू रहा है। प्रधानमंत्री की उड़ान योजना का रीवा ने भरपूर लाभ उठाया। अब यह क्षेत्र देश का सबसे बड़ा इकोनामिक कारीडोर बनेगा। रीवा एयरपोर्ट का वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया और वर्ष 2025 में रीवा से दिल्ली व रीवा से इंदौर के लिए वायु सेवा शुरू हुई। उन्होंने रीवा को वायु सेवा में शामिल करने में स्टेट वीजीएफ योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट के रनवे को विस्तारित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 390 करोड़ रुपए मंजूर किये जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से रीवा के टर्मिनल भवन विस्तार की मांग की।
हम अपने घर से ही जुड़ रहे हैं: सांसद
कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि रीवा से रायपुर की वायु सेवा प्रारंभ हो जाने से हम अपने घर से ही जुड़ रहे हैं। रायपुर के लिए सड़क मार्ग व रेल मार्ग की सुविधा थी लेकिन हवाई मार्ग से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प पूरा हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री नायडू ने रीवा के लिए जो हवाई सेवाओं की सुविधाएं दी हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। दिल्ली से नागर विमान मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने भी विमान सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री बने पहले यात्री
समारोह में रायपुर जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भी रीवा से रायपुर जाने वाली प्रथम हवाई सेवा के यात्री बने। समारोह में लोक गायिका राखी द्विवेदी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, एलायंस एयरवेज के सीईओ राजर्षि सेन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
रीवा एयरपोर्ट को दो वर्षों में मिली तीन बड़ी सौगातें: सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट को केवल दो वर्षों में तीन बड़ी सौगातें मिली हैं। रीवा एयरपोर्ट अपनी प्राचीन गरिमा और वैभव के साथ विकास की उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने रीवा के विकास को नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खास आदमी के साथ आम आदमी को भी हवाई जहाज में उड़ने की सुविधा देने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उड़ान योजना और प्रदेश की नई विमान नीति से प्रदेश में एयरपोर्ट का तेजी से विकास हो रहा है। रीवा एयरपोर्ट के विकास और हवाई सेवाओं के लिए केन्द्रीय मंत्री नायडू तथा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के सराहनीय प्रयास सफल हो रहे हैं। रीवा एयरपोर्ट से भोपाल, इंदौर और दिल्ली के बाद अब रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। यह विन्ध्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने में भी रीवा सबसे आगे है। पर्यटन के लिए हेली सेवा शुरू करने के साथ आठ नए एयरपोर्ट एवं 20 हवाई पट्टियों का निर्माण किया जा रहा है।
रीवा एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने का काम शीघ्र शुरू होगा : नायडू
दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए नागर विमान मंत्री डॉ. के राममोहन नायडू ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट जबरदस्त उपलब्धि हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री ने विन्ध्य के सपनों को उड़ान देने का जो कार्य प्रारंभ किया था वह अब मूर्तरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विमान सेवा में देश में मॉडल के तौर पर उभर रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर मध्यप्रदेश की जनता को हवाई यात्रा सुलभ कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल हमेशा से प्रत्यनशील रहे हैं। इस हवाई यात्रा के शुरू हो जाने से रीवा के भविष्य के साथ ही आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा व युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि फेयर से फुरसत अभियान 2.0 के तहत रीवा से रायपुर व दिल्ली का वायुयान का किराया फिक्स रहेगा। उन्होंने रीवा वासियों को इस उपलब्धि के लिए ह्मदय से बधाई दी तथा कहा कि रीवा एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा तथा टर्मिनल भवन का विस्तार भी किया जायेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।