रीवा में एनएचआई अधिकारियों और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की बैठक में 430 करोड़ रुपये की लागत से सर्रा-सीधी फोरलेन और सोन नदी मेजर ब्रिज को मंजूरी दी गई। रीवा बायपास आठ लेन में तब्दील होगा और बेला-सिलपरा रिंग रोड का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण किया जाएगा।

रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा बायपास फोरलेन में जल्द ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा के साथ यह आठ लेन में तब्दील हो जाएगा। जिसके निर्माण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बीहर नदी में एक और पुल नवम्बर तक बनाया जाना है। साथ ही सोन नदी पर मेजर ब्रिज व सर्रा से सीधी फोरलेन का निर्माण 430 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। एनएचआई के अधिकारियों के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को नवीन सर्किट हाउस सभागार में बैठक लेकर समीक्षा की।
शनिवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के नवीन भवन के सभागार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्टÑीय राजमार्ग संस्थार के अधिकारियों के साथ निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों के अलावा नगर निगम के साथ साझा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान सभी निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की।
बेला से सिलपरा रिंग रोड अहम
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेला से सिलपरा रिंग रोड बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। इसके अधिकांश भाग का कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्यों को दिसम्बर माह तक पूरा कराएं। इसके अधूरे अण्डरपास तथा पुलों का निर्माण तेजी से पूरा करें। रीवा-सीधी हाइवे के शेष भाग को फोरलेन बनाने का कार्य तत्काल शुरू कराएं।
मोहनिया टनल तक फोरलेन के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी
बैठक में एनएचआई के प्रतिनिधि ने बताया कि रीवा से मोहनिया टनल तक फोरलेन निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया जारी है। इसी तरह सोन नदी पर मेजर ब्रिज के साथ सर्रा से सीधी तक फोरलेन निर्माण के लिए 430 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आठ लेन में तब्दील होगा रीवा बायपास
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस नवीन भवन के सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों से चर्चा करते हुए रीवा बायपास के विस्तार कार्य तथा रिंगरोड निर्माण की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा बायपास का निर्माण पूरा होने के बाद फोरलेन की मुख्य सड़क के साथ दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा मिलेगी। इस बायपास से आठ लेन की सड़क से आवागमन होगा। वर्तमान सड़क को चौड़ा करने के लिए तेजी से कार्य पूरा करें। बिजली, पोल तथा पेयजल की पाइपलाइन की शिफ्टिंग तत्काल कराएं।
बढ़ेगी पुल की संख्या
सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जहां रीवा बायपास के विस्तार कार्य व रिंग रोड पर चर्चा की गई तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि नवम्बर माह तक बीहर नदी में ब्रिज और नहर में ब्रिज का कार्य पूरा कराएं। रेलवे ओवर ब्रिज का भी काम तेजी से पूरा कराएं। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने आयुक्त नगर निगम पेयजल की पाइपलाइन की शिफ्टिंग तथा अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने NH-45 स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोक दी है। एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।
भोपाल के बैरागढ़ स्थित होटल में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए 27 वर्षीय पवन बामनिया का शव मिला। लगातार सरकारी नौकरी में असफलता मिलने के तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में अनियंत्रित PM सिटी बस ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़।
धर्मनगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ यानी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी हैं। इस महाआयोजन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में चौड़ीकरण और विकास का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का तीन अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।