रीवा के महाजन टोला क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार दंपत्ति गिर गए। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। अधूरी सीवर लाइन परियोजना से शहरवासियों को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा और विरोध दर्ज किया।

बिछिया थाना क्षेत्र के महाजन टोला में हुई घटना
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में सीवर लाइन के लिये खोदे गये गड्ढे ना सिर्फ शहर को बदसूरत बना दिया है, बल्कि जानलेवा भी साबित होने लगे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि शहर के हालात बता रहे हैं। ठेका कंपनी गहरे गड्ढे खोद कर गायब हो गई है, जिससे आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया है। शहर के महाजन टोला में बाइक सवार दंपत्ति सीवर लाइन के लिये खोदे गये 10 फिट गहरे गड्ढे में समा गये। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई।
महाजन टोला में इन दिनों सीवर लाइन प्रोजेक्ट के चलते जगह-जगह गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इसी गड्ढे में मंगलवार की सुबह बाइक सवार शंकर दयाल पटेल व उनकी पत्नी सविता बाइक समेत जा गिरे। शंकर दयाल ने बताया जेसीबी को बचाने के प्रयास में वह बाइक सहित गड्ढे में समा गए। इस घटना में उनकी जान तो बच गई, लेकिन शरीर में कई जगह चोट आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में दंपत्ति को गड्ढे से बाहर निकाला गया। वहीं बाइक को चेन माउंटेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये थे और हंगामा खड़ा कर दिया था। लोगों का आरोप है कि काफी दिनों से गड्ढे खोद दिये गये हैं, लेकिन इनमें लाइन अभी तक नहीं डाली गई है, जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्राहक पंचायत ने ननि आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, हुई बहस
इधर सीवर लाइन के अधूरे कार्य को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संगठन मंत्री गौरव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी मंगलवार को नगर निगम पहुंचे और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर निगम में जमकर हंगामा भी हुआ। लिहाजा मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। गौरव सिंह ने बताया कि शहर में लम्बे समय से सीवर लाइन डालने का कार्य एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। 6-6 माह से काम अधूरे पड़े हैं। सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बारिश के चलते स्थित बदतर हो गई है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। बच्चे न तो स्कूल पहुंच पा रहे और न ही बीमार अस्पताल। यह स्थिति शहर के ज्यादातर हिस्सों में है। विशेष रूप से तोपखाना रोड, बिछिया, फूलमती मंदिर, नेहरू नगर, बाणसागर कालोनी, आदर्श हास्पिटल के सामने साथ ही वार्ड 10 में लाईफ केयर हॉस्पिटल के पीछे आदि स्थान शामिल हैं। जिसके मरम्मत कार्य के लिए ग्राहक पंचायत के नेतृत्व में शहर के संभ्रांत लोग नगर निगम ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त से तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में ग्राहक पंचायत के लोग ज्ञापन सौंप कर वहां से चले गये। ज्ञापन सौंपते वक्त डॉ व्योमकेश शुक्ल, प्रमोद गुप्ता, सुरेश राय, पुष्पराज मिश्रा, सुशील सिंह, कुलदीप शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।