रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गुरुवार की दोपहर एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। अचानक से पर्ची काउंटर पर पहुंची और हल्ला मचाने लगी। वह काउंटर पर दी गई फीस वापस करने की जिद करने लगी। कर्मचारियों से उलझ गई। काफी देर तक हल्ला मचा रहा। इसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। फिर भी महिला शांत नहीं हो रही थी। उसने अस्पताल की जांच पर सवाल खड़े किए, बोली सारी जांच फर्जी है। हंगामा मचाने के बाद वह फिर गायब हो गई।
आपको बता दें कि गुरुवार की दोपहर करीब 1 बज रहे थे। मरीज फीस काउंटर पर खड़े हुए थे। लंबी लाइन लगी थी। तभी एक महिला हल्ला मचाते हुए सोनोग्राफी सेंटर की तरफ से आई। वह सीधे काउंटर पर पहुंची और कर्मचारियों पर ही चढ़ाई कर दी। उसने कहा कि मेरे पैसे वापस करो। यहां सारी जांच फर्जी होती है। कुछ भी जांच में सही नहीं आता। काफी देर तक वह कर्मचारियों से उलझी रही। जांच के लिए दी गई फीस को वापस करने की जिद पर अड़ी रही। जब महिला से पूछा गया कि आखिर दिक्कत क्या हुई। तो महिला ने बताया कि उसके पेट में कई दिनों से दर्द है। वह सुपर स्पेशलिटी में जांच कराने पहुंची थी। सोनोग्राफी कराई। सोनोग्राफी में कुछ नहीं आया। डॉक्टर कहते हैं लीवर में सूजन है। इसी बात पर महिला भड़क गई। उसने जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए। काफी देर तक वह अस्पताल की व्यवस्थाओं और जांच पर सवाल खड़ी करती रही और फीस वापस करने की जिद पर अड़ी रही। हंगामा होता देख हालांकि मौके पर सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने महिला को शांत कोशिश की लेकिन वह फिर भी नहीं चुप हो रही थी। उसका हंगामा जारी रहा। काफी देर तक हंगामा करने के बाद महिला मौके से ओझल हो गई।
मंशा के हिसाब से नहीं निकली बीमारी
महिला दर्द से काफी दिनों से परेशान थी। वह किसी बीमारी का सोच कर ही सुपर स्पेशलिटी पहुंची थी। हालांकि महिला की सोच के हिसाब से जांच में कुछ भी नहीं आया। इसी बात पर वह भड़क गई। महिला के हंगामे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मैहर के बूढ़ाबाउर गांव में 55 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच जारी है।
उचेहरा के बरुआ नदी पुराने पुल से डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिर गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए। लगातार तीसरे बड़े हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह