रीवा संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी, गोपनीय चरित्रावली और न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता से हजारों शिक्षकों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। अंतिम सूची भोपाल से जारी होगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग भी प्रमोशन लिस्ट जारी करने वाला है। रीवा संभाग अंतर्गत प्रमोशन की दौड़ में हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल है। प्राथमिक, सहायक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, व्याख्याता सभी का प्रमोशन होना है लेकिन टीईटी राह में रोड़ा बन रहा है। ऐसे में सिर्फ उन्हीं का नंबर लगेगा जो इस नियम के दायरे में बाहर होंगे। कईयों की उम्मीदें टीईटी के कारण अधूरी रहने वाली है।
आपको बता दें कि शासन ने सभी विभागों में पदोन्नति देने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों में धड़ाधड़ वरिष्ठता सूची के हिसाब से पदोन्नति आदेश जारी किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग भी इसी क्रम में पदोन्नति की लिस्ट तैयार करने में लगा हुआ है। भोपाल से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी गई। जिनका लिस्ट में नाम है, अब वह अपनी सीआर जुटाने में लगे हुए हैं। भोपाल सीआर पहुंचते ही लिस्ट जारी कर दी जाएगी। हालांकि इस प्रमोशन लिस्ट में शिक्षकों की लिस्ट लंबी है लेकिन सभी को इसका फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। राष्टÑीय अध्यापक शिक्षा परिषद की गाइड लाइन के हिसाब से वह सभी शिक्षक पदोन्नति की दौड़ से बाहर हो जाएंगे जो टीईटी की अनिवार्यता में फंस रहे हैं। इसमें सिर्फ प्राथमिक ही नहीं सहायक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक तक फंस रहे हैं। इस प्रमोशन को लेकर ही अधिकारी भी असमंजस में फंसे हुए हैं। अब सब की नजरें भोपाल से जारी होने वाली प्रमोशन लिस्ट पर टिकी हुई है।
पदोन्नति की प्रक्रिया बदली
पदोन्नति नीति में इस बार प्रमोशन की प्रक्रिया बदल दी गई है। सीआर में जिस शिक्षक को प्लस क ग्रेड मिलेगा। उसका अंक चार जुड़ेगा। क ग्रेड वालों को तीन अंक मिलेगा। इसी तरह ख ग्रेड वालों को दो अंक, द वालों को एक अंक दिया जाएगा। घ वालों को जीरो मिलेगा। न्यूनतम 12 अंक पाना अनिवार्य है। जिनका पांच साल में 12 अंक नहीं जुड़ता है तो वह प्रमोशन की पात्रता में नहीं आएंगे।
शिक्षकों से मांगी जा रही है गोपनीय चरित्रावली
शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी होते ही खलबली मच गई है। प्रमोशन के पहले शिक्षकों से पांच साल की गोपनीय चरित्रावली मांगी जा रही है। अब शिक्षक पांच साल जिस स्कूल और संस्थान में पदस्थ रहे। वहां से सीआर जुटाने में लगे हुए हैं। शिक्षकों के सीआर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। इसके बाद सभी को मिली गे्रडिंग की जानकारी आनलाइन भेजी जाएगी। इसके बाद ही भोपाल से लिस्ट जारी होगी।
टीईटी की परीक्षा अनिवार्य, वर्ना नहीं मिलेगा प्रमोशन
प्रमोशन में टीईटी यानि कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। इस प्रमोशन में इसका असर दिखाई देगा। वर्ष 2011 के पहले से जो शिक्षक पदस्थ हैं। उनका नंबर लगना मुश्किल है। उन्हें टीईटी की परीक्षा पास करना ही होगा। वहीं 2013 और 2018 में टीईटी पास करने वाले शिक्षकों को ही प्रमोशन का फायदा मिलेगा।
प्रमोशन के लिए सिर्फ टीईटी ही नहीं यूजी, पीजी में पॉसिंग मार्क भी बनेगा रोड़ा
सिर्फ टीईटी की पास करना अनिवार्य नहीं किया गया है। शिक्षकों को यूजी, पीजी, में 50 फीसदी से अधिक अंक पाना भी बाध्यता की श्रेणी में रखा गया है। राष्टÑीय अध्यापक शिक्षा परिषद की गाइड लाइन के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक, व्याख्याता को टीईटी के साथ ही यूजी, पीजी में 50 फीसदी अंक और बीएड/डीएस उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक, माध्यमिक से उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक से व्याख्याता और व्याख्याता से प्राचार्य की दौड़ में शामिल शिक्षकों को झटका लगना तय माना जा रहा है।
टीईटी की परीक्षा अनिवार्य, वर्ना नहीं मिलेगा प्रमोशन
प्रमोशन में टीईटी यानि कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। इस प्रमोशन में इसका असर दिखाई देगा। वर्ष 2011 के पहले से जो शिक्षक पदस्थ हैं। उनका नंबर लगना मुश्किल है। उन्हें टीईटी की परीक्षा पास करना ही होगा। वहीं 2013 और 2018 में टीईटी पास करने वाले शिक्षकों को ही प्रमोशन का फायदा मिलेगा।
करीब 2 हजार शिक्षक संभाग भर से लाइन में हैं
प्रमोशन की दौड़ में करीब 1 हजार प्राथमिक और सहायक शिक्षक हैं। इसी तरह 400 के करीब माध्यमिक शिक्षक और 200 से अधिक उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रमोशन होना है। हालांकि इन सभी का प्रमोशन दुविधा में फंसा हुआ है। संभाग स्तर के अधिकारियों ने शासन स्तर से मार्गदर्शन मांगा है।
शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। भोपाल स्तर से ही प्रमोशन लिस्ट जारी होनी है। टीईटी की अनिवार्यता है। सभी शिक्षकों से सीआर मांगा गया है। आनलाइन जानकारी फीड कर भेज दी जाएगी। इसके बाद ही लिस्ट जारी होगी।
पीएल मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।