रीवा के संजय गांधी अस्पताल में वीआरडीएल लैब और आईसीटीसी सेंटर में शीतलन व्यवस्था के अभाव से सेम्पल प्रभावित होने के आरोप हैं। इससे जांच की गुणवत्ता और मरीजों की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
डीन की लापरवाही सेम्पल की गुणवत्ता पर असर डाल रही है। गर्मी में यौन जनित रोगों की जांच के लिए लैब पहुंच रहे सेम्पल उबल रहे हैं। इनकी जांच प्रभावित हो रही है। वीआरडीएल लैब ओर आईसीटीसी सेल में रखे सेम्पल गर्मी के कारण खराब हो रहे हैं। इससे मरीजों को दूषित रिपोर्ट मिल रही हैं।
आपको बता दें कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। इस गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। घरों में 24 घंटे एसी, फ्रीज और कूलर चल रहे हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि संजय गांधी अस्पताल में भर्ती मरीजों का क्या हाल होगा। सिर्फ मरीज ही गर्मी से परेशान नहीं है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं लैब में रखे सैम्पल तक प्रभावित हो रहे हैं। इसकी भी गुणवत्ता को श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन बरकरार नहीं रख पा रहे हैं। लैब बिना एसी और कूलर की ठंडी हवा के चल रहे हैं। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में कल्चर टेस्ट लगाए जा रहे हैं। ऐसे में इस जांच और सेम्पल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
आईसीटीसी सेंटर में भी सेम्पल गर्मी में हो रहे खराब
संजय गांधी अस्पताल में जो भी मरीज सर्जरी और एक्सीडेंट के मामलों में आता है या फिर खून से संबंधित जो मरीज आता है। उसे एड्स की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के आईसीटीसी सेंटर भेजा जाता है। यहीं पर मरीजों का सेम्पल कलेक्ट होता है। इस सेंटर में भी एक कूलर तक नहीं है। यह कक्ष ठीक डीन आफिस के ऊपर ही संचालित होता है। यहां सेम्पल 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में खुले में पड़ा रहता है। इससे सेम्पल तक खराब हो रहे हैं। यही सेम्पल फिर जांच के लिए वीआरडीएल लैब भेजे जाते हैं।
वीआरडीएल में एसी तो दूर कूलर तक नहीं
कोविड के दौरान कोरोना मरीजों की जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल में वीआरडीएल लैब की स्थापना की गई थी। यहां वायरल और बैक्टीरिया जनित बीमारियों से ग्रसित लोगों की जांच की जाती है। यहां वर्तमान समय में यौन जनित रोग से प्रभावित मरीजों की सेम्पल जांच के लिए लगते हैं। एड्स से संबंधित जांच यहीं पर होती है। हालांकि इस लैब में जांच गर्मी के कारण प्रभावित होने लगी है। यहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। लैब का तापमान वैसे तो 20 से 25 डिग्री होना चाहिए लेकिन अस्पताल प्रबंधन इसे मेंटेन नहीं कर पा रहा है। इसके कारण मरीजों को भी दूषित रिपोर्ट दी जा रही है। कल्चर रिपोर्ट इस भीषण गर्मी में सही नहीं आ रहा है।
एचओडी कर्मचारियों पर ही भड़क जाते हैं
यह पूरी जांच माइक्रोबायलॉजी विभाग की है। माइक्रोबायलॉजी विभाग ही इन सभी विभागों के संचालन का जिम्मेदारी है। इनके अंडर में ही वीआरडीएल और आईसीटीसी सेंटर संचालित होते हैं। नियमानुसार यहां एसी और कूलर की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी एचओडी डॉ अमरेश निगुड़ी की है लेकिन वह इससे कन्नी काटने में लगे रहते हैं। शिकायत और मांग करने वाले कर्मचारी पर ही भड़क जाते हैं।
सतना और सीधी से भी पहुंचता है सेम्पल
वीआरडीएल लैब में सिर्फ रीवा के ही सेम्पल जांच के लिए नहीं पहुंचते। सीधी और सतना से भी वायरल और बैक्टीरिया जनित बीमारियों की जांच के लिए सेम्पल भेजे जाते हंै। हाल ही में सतना से भी सेम्पल पहुंचे हैं। अब इस भीषण गर्मी में जो जांच होगी और रिपोर्ट तैयार होगी। वह कितनी ठीक होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस अव्यवस्था का असर सीधी और सतना जिला को भी भुगतना होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह