रीवा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया है। हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

रीवा। स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद आरोपी ने खुद को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है, जहाँ उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
यूट्यूबर मनीष पटेल की सोशल मीडिया पर भारी मौजूदगी है। अकेले फेसबुक पर उसके करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं और उसके वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। हैरत की बात यह है कि जिस दौरान पुलिस उसे रिकॉर्ड पर 'फरार' बता रही थी, उस दौरान भी आरोपी सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय था। वह न सिर्फ लगातार नए वीडियो पोस्ट कर रहा था, बल्कि शादी-समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की तस्वीरें भी धड़ल्ले से साझा कर रहा था।
यह पूरा विवाद 29 जनवरी को शुरू हुआ था, जब मनीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ब्राह्मण समाज को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसके बाद समाज के लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और उसने स्थानीय कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत की गुहार लगाई, लेकिन अदालत ने उसकी याचिकाएं खारिज कर दीं।
पुलिस की साइबर सेल लगातार टावर लोकेशन के जरिए आरोपी की निगरानी कर रही थी। चौतरफा घेराबंदी के बाद आखिरकार आरोपी के पास सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। पुलिस ने मनीष के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान कुछ अन्य डिजिटल गैजेट्स और लैपटॉप की जानकारी भी मिली है, जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस विवादित पोस्ट को तैयार करने और वायरल कराने में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।
विजय सिंह सिविल लाइन थाना प्रभारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।