अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।

मुंबई स्थित 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' (FRRO) द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को अदालत से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी इस नोटिस पर 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम रोक लगा दी है।
FRRO द्वारा जारी किए गए नोटिस में एक्टर इमरान खान को 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। इमरान खान ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इसे पूरी तरह गलत और गैर-कानूनी करार देते हुए रद्द करने की मांग की। अदालत अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 2 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे करेगी।
यह पूरा विवाद 10 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। अभिनेता इमरान खान भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
उल्लेखनीय है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास 'ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (OCI) का कार्ड है। बीजेपी (BJP) नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि एक विदेशी नागरिक होकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना नियमों का उल्लंघन है और उन्होंने इस संबंध में FRRO से शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर FRRO ने इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस थमाया था।
इमरान खान ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने OCI कार्ड से जुड़ी किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल एक FIR या जांच के आधार पर उन्हें भारत छोड़ने का फरमान सुनाना अनुचित है। याचिका में यह भी कहा गया कि नोटिस जारी करने से पहले अधिकारियों ने उन्हें अपना पक्ष रखने या सफाई देने का कोई मौका नहीं दिया।
इमरान खान ने कोर्ट को बताया कि 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस बैरिकेडिंग पार करने की कोई कोशिश नहीं की थी। जब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वहां से जाने को कहा, तो वे शांतिपूर्वक अपनी कार की ओर लौट रहे थे, उसी समय उन्हें हिरासत में लिया गया और फिर उसी शाम रिहा भी कर दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मौजूद रहने से यह साबित नहीं होता कि उन्होंने विदेशी नागरिकों या OCI नियमों को तोड़ा है।
अपनी याचिका में अभिनेता ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांग की है कि उन्हें जबरन देश से बाहर भेजने (Deportation), उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने, उन्हें ब्लैकलिस्ट करने या उनके OCI स्टेटस को रद्द करने जैसे सख्त कदमों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।
अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीएमसी कार्यालय को मिले इस ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का जिक्र है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास कहीं शूटिंग की प्रैक्टिस की थी।हमलावरों में से एक ने दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर करके देखा कि हथियार ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
भारतीय सिनेमा जगत में हनुमान अंश और जेलर-2 के बाद अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का जलवा फिल्म रिलीज के पहले ही दिखने लगा है। फिल्म की प्री बुकिंग में मेकर्स ने शुरू कर दी है। एक दिन से भी कम समय में फिल्म जल्द ही 5 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह