रेलवे भर्ती बोर्ड ने 9970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए परीक्षा तारीखें घोषित कर दी हैं। जानें सीबीटी-1 परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड करने की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली. कॅरियर डेस्क, स्टार समाचार वेब
रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 9970 पदों को भरने के लिए इस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है।
आरआरबी की अधिसूचना के मुताबिक, एएलपी (ALP) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 16 से 18 फरवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसकी सटीक जानकारी उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
सीबीटी-1 (CBT-1) परीक्षा के स्वरूप को समझना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है:
समय: परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे (60 मिनट) का समय मिलेगा।
प्रश्न: इसमें कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय: गणित, मानसिक क्षमता (Reasoning), सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता।
नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
सामान्य और EWS: 40% अंक
OBC और SC: 30% अंक
ST: 25% अंक
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रेलवे परीक्षा से 10 दिन पहले (लगभग 6 फरवरी) एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा, जिससे छात्र अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। वहीं, आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार नियमित अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।