भोपाल के शारदा विहार में आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। जानें संघ शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना और भाजपा समेत अन्य संगठनों की भागीदारी पर लेटेस्ट अपडेट।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के केरवा रोड स्थित शारदा विहार परिसर में शनिवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की महत्वपूर्ण दो दिवसीय समन्वय बैठक का आगाज हो गया है। इस उच्च स्तरीय बैठक में संघ की प्रांत कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और सेवा भारती जैसे प्रमुख अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संघ का आगामी 'शताब्दी वर्ष' है, जिसके तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और भविष्य की कार्यपद्धति पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक के दूसरे दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के शामिल होने की संभावना है। संगठनात्मक दृष्टि से यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा में पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री का पद रिक्त है। पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दो माह पूर्व संघ में 'मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख' की नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हेमंत खंडेलवाल के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी समन्वय बैठक में मौजूद रहकर संगठन और सरकार के बीच के तालमेल पर चर्चा करेंगे।
शारदा विहार में आयोजित इस मंथन शिविर में संघ परिवार के लगभग सभी प्रमुख संगठनों की उपस्थिति है। बैठक में राजनीतिक क्षेत्र से भाजपा के अलावा सामाजिक और वैचारिक मोर्चों पर सक्रिय विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही विद्या भारती, भारतीय शिक्षण मंडल, सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, और आरोग्य भारती जैसे सेवाभावी संगठनों के प्रतिनिधि भी अपनी कार्य-रिपोर्ट साझा कर रहे हैं।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, सहकार भारती, संस्कार भारती, और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जैसे संगठन भी अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। साथ ही क्रीड़ा भारती, विज्ञान भारती और राष्ट्र सेविका समिति के पदाधिकारी भी मौजूद हैं। समन्वय बैठक का उद्देश्य सभी अनुषांगिक संगठनों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।